#Metoo: डांस के जरिए लड़कियों ने बयां किया यौन शोषण का दर्द, Video देख रो पड़ेंगे आप
नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया पर #Metoo कैपेंन खूब छाया हुआ है। #Metoo हैशटैग के साथ लड़कियां अपने साथ हुए यौन शोषण का दर्द सोशल मीडिया पर बयां कर रही हैं। आम से लेकर खास महिलाओं ने इस कैपेंन में हिस्सा लिया और यौन शोषण के खिलाफ जमकर हल्ला बोला है। इस कैपेंन के तहत तीन लड़कियों ने डांस के जरिए इस यौन शोषण के दर्द को दर्शाया है।

इन लड़कियों ने जमदार डांस के जरिए अपने साथ हुए सेक्सुअल हैरेसमेंट की पीड़ा को सबसे सामने रखा है। बॉम स्क्वॉड नाम के एक ग्रुप की डांसर्स ने डांस के माध्यम से अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न की घटनाओं का जिक्र किया है।
डांसर्स ने अपने डांस के जरिए लोगों को ये संदेश देने की कोशिश की है कि अपने साथ हुए इस हादसे से और मर्दों की गलत हरकत पर चुप बैठने के बजाए आवाज उठनी चाहिए, ताकि उन्हें उन मर्दों को दोबारा ऐसी हरकत करने में शर्म आए।
वीडियो में तीन डांसर्स हैं, जिन्होंने अपने नृत्य से बताया है कि कैसे उनके करीबियों ने उनकी मासूमियत का फायदा उठाया और उनके साथ गलत हरकत की। ये वीडियो काफी पावरफुल है। वीडियो देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications