Video: इंडियन नेवी हाई अलर्ट पर तो सेना ने दी पाकिस्‍तान को चेतावनी, शांति भंग की तो खत्‍म कर देंगे

नई दिल्‍ली। धारा 370 के जम्‍मू कश्‍मीर में कमजोर पड़ने के बाद पाकिस्‍तान तमतमाया हुआ है। वह भारत को पानी के रास्‍ते निशाना बनाने की फिराक में है और इसकी इस मंशा को नाकाम करने के लिए इंडियन नेवी की तरफ से वॉरशिप्‍स को हाई अलर्ट पर रख दिया है। जम्‍मू कश्‍मीर में एलओसी पर सेना और वायुसेना पहले ही अलर्ट की स्थिति में हैं। न्‍यूज एजेंसी एएनआई ने इंडियन नेवी के सूत्रों के हवाले से बताया, 'इंडियन नेवी ने अपने सभी बेस और वॉरशिप्‍स को हाई अलर्ट पर रखा है।

बौखलाया हुआ है पाकिस्‍तान

बौखलाया हुआ है पाकिस्‍तान

सरकार ने जब आर्टिकल 370 को खत्‍म किया तो उसके बाद से ही कदम उठाए हैं। ऐसी संभावना है कि पाकिस्‍तान समर्थित आतंकी किसी भी तरह के हमले को अंजाम दे सकते हैं।' नेवी पाकिस्‍तान से सटे बॉर्डर पर खासी एतिहायत बरत रही है। इंग्लिश डेली हिन्‍दुस्‍तान टाइम्‍स की ओर से भी जानकारी दी गई है कि पाकिस्‍तान से सटे 754 किलोमीटर की तटीय सीमा पर संभावित हमले के मद्देनजर नेवी चौकन्‍नी है।

लगातार बरती जा रही है चौकसी

लगातार बरती जा रही है चौकसी

सूत्रों के मुताबिक सर्विलांस रडार्स जो तटों से सटे हैं उनके नजरिए चौकसी बरती जा रही है। भारत ने पांच अगस्‍त को जम्‍मू कश्‍मीर में लागू धारा 370 को खत्‍म करने का फैसला किया था और उसके बाद पाकिस्‍तान ने भारत के साथ हर तरह के राजनयिक संपर्क भी खत्‍म कर लिए हैं।

सेना ने दी वॉर्निंग

पाकिस्‍तान या उसकी सेना की तरफ से कश्‍मीर में शांति भंग करने को लेकर किए जाने वाले प्रयासों की संभावना को देखते हुए भारतीय सेना ने आगाह किया है कि अगर पाक की तरफ से घाटी में कोई भी शांति भंग करने के लिए आएगा तो हम उसे खत्‍म कर देंगे। भारतीय सेना के चिनार कोर कमांडर, लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लन ने यह चेतावनी दी।

शांति भंग हुई तो कर देंगे खत्‍म

शांति भंग हुई तो कर देंगे खत्‍म

ट्विटर पर एक वीडियो पोस्‍ट कर पाकिस्‍तान को चेतावनी दी गई है। लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्‍लन ने कहा 'पाकिस्‍तान और पाकिस्‍तान सेना हमेशा से कश्‍मीर घाटी में शांति भंग करता रहे हैं. कश्मीर में कुछ घटनाओं को लेकर हाल ही में पाकिस्‍तान ने खुलेआम धमकी भी दी है। इसके बावजूद हम इन सभी का ध्यान रखेंगे। अगर कोई घाटी में शांति भंग करने की कोशिश करने के लिए आता है तो हम उसे खत्म कर देंगे।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+