Video: पुलिस की एक रिक्वेस्ट पर IAF ने बांध में फंसे शख्स की जान बचाने के लिए झोंकी ताकत
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के जिले बिलासपुर के करीब स्थित खुटाघाट बांध पर सोमवार को एक व्यक्ति की जान इंडियन एयरफोर्स (आईएएफ) ने बचाई है। इस रेस्क्यू का वीडियो सामने आया है और लोग एक बार फिर आईएएफ की तारीफ कर रहे हैं। भारी बारिश की वजह से बांध में पानी का बहाव काफी तेज था। हालत इतनी खराब हो गई थी कि पुलिस को आईएएफ से एक व्यक्ति की जान बचाने के लिए अनुरोध करना पड़ गया था।
Recommended Video

IAF को पुलिस ने किया सलाम
बिलासपुर रेंज के आईजी ने बताया, 'आज इंडियन एयरफोर्स ने एक असाधारण रेक्स्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया और खुटाघाट बांध पर एक व्यक्ति की जान बचाई। बांध में पानी के तेज बहाव की वजह से आईएएफ से यहां पर बचाव कार्य के लिए अनुरोध किया गया था।' बिलासपुर पुलिस ने ट्विटर पर लिखा, 'खराब मौसम में हमारे अनुरोध के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए इंडियन एयरफोर्स को सलाम।' जिस शख्स की जान बचाई गई है उसे बचाने की कोशिशें रात से जारी थीं। बिलासपुर पुलिस की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक इस रेस्क्यू ऑपरेशन में पुलिस के अलावा, प्रशासन, राज्य की आपदा प्रबंधन टीम यानी एसडीआरएफ, एनटीपीसीर के अलावा कई और टीमें शामिल थीं। पुलिस के मुताबिक इस व्यक्ति को रात भर जिंदा रखने की कोशिशें की जाती रहीं।
Incredible rescue operation by Indian Airforce at Khutaghat dam, Bilaspur.
Probably first such rescue ops by IAF in non-naxal area in Chhattisgarh.@IAF_MCC@CG_Police@ipskabra pic.twitter.com/cpthhKwWFN
— BilaspurPolice (@PoliceBilaspur) August 17, 2020












Click it and Unblock the Notifications