Video: लद्दाख में -40 डिग्री तापमान में भी LAC पर मुस्‍तैद सेना का जवान

नई दिल्‍ली। पूर्वी लद्दाख में इस समय तापमान जीरो के करीब पहुंचने लगा है और चीन के साथ लाइन ऑफ एक्‍चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर टकराव जारी है। यहां पर तैनात जवानों को कोई परेशानी न हो इसके लिए सेना ने कड़ाके की ठंड में उनके रहने के लिए इस सेक्‍टर में इंतजाम पूरे कर लिए हैं। डिसइंगेजमेंट पर राजी होने के बाद भी पीपुल्‍स लिब्रेशन आर्मी (पीएलए) के तेवरों में कोई नरमी नहीं आ रही है। इस बीच एक वीडियो इस समय ट्विटर पर आया है। इस वीडियो में आप भारतीय सेना के जवान को बॉर्डर की सुरक्षा में तैनात देख सक‍ते हैं। भारत और चीन के बीच इस साल मई माह से ही टकराव जारी है।

Recommended Video

    Video:-40 डिग्री तापमान पर भी मुस्‍तैद सेना का जवान
    ladakh.jpg

    जवानों के लिए आए स्‍मार्ट कैंप्‍स

    जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसे लद्दाख में एलएसी के करीब फॉरवर्ड लोकेशन का बताया जा रहा है। वीडियो में आप साफ-साफ देख सकते हैं कि कैसे बर्फ में ढंके पहाड़ पर खून जमा देने वाली हवा के बीच सेना का जवान चौकस है। लद्दाख में कुछ जगहों में इस समय तापमान -40 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला गया है और इन्हीं मुश्किल जगहों पर जवान तैनात हैं। ऊंचाई वाले इन इलाकों में सर्दियों में 30 से 40 फीट तक बर्फबारी भी होती है। सेना की तरफ से उन हजारों जवानों को फॉरवर्ड एरियाज में ठंड से बचाने के लिए सारे इंतजाम कर लिए गए हैं। सेना सूत्रों की तरफ से बताया गया है कि 'छोटे कैंप्‍स जिनमें इंटीग्रेटेड फैसिलिटीज दी गई हैं, उन्‍हें पिछले कुछ वर्षों में यहां पर तैयार किया गया है, अब इन कैंप्‍स में स्‍टेट-ऑफ-द-आर्ट फैसिलिटीज जैसे बिजली, पानी, हिटिंग की सुविधा, स्‍वास्‍थ्‍य और साफ-सफाई की भी पूरी व्‍यवस्‍था है।' अधिकारियों की मानें तो इन कैंप्‍स में फ्रंटलाइन ट्रूप्‍स को रखने के सारे संसाधन मौजूद हैं। उन्‍होंने बताया कि जवानों को किसी भी चीज की कमी नहीं होगी और वो किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार रहें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+