VIDEO: नशे में धुत लड़की ने पार की हदें, बीच सड़क पुलिसवाले से की शर्मनाक हरकत

नई दिल्ली, 20 जून: नशा युवाओं को बर्बाद कर रहा है। इसकी जद में लड़कियां भी तेजी से आ रही हैं। नशे में धुत होकर अजीबोगरीब हरकतें करती हैं। ऐसा ही एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में नशे में धुत एक युवती पुलिस अधिकारी का कॉलर पकड़कर उसके साथ अभद्र व्यवहार करती नजर आ रही है।

लड़की ने पुलिस अधिकारी से किया अभद्र व्यवहार

लड़की ने पुलिस अधिकारी से किया अभद्र व्यवहार

पुलिस अधिकारियों को अक्सर नागरिकों की सुरक्षा के लिए कर्तव्य की सीमा से परे जाते देखा जाता है। हालांकि, कभी-कभी उन्हें आम जनता द्वारा दुर्व्यवहार सहने को भी मजबूर होना पड़ता है। ताजा वीडियो में एक अधिकारी को एक युवती द्वारा अभद्र व्यवहार करते देखा जा सकता है।

बीच सड़क पुलिस अधिकारी को कॉलर पकड़कर धमकाया

बीच सड़क पुलिस अधिकारी को कॉलर पकड़कर धमकाया

इस वीडियो को सुदर्शन न्यूज के पत्रकार सागर कुमार ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। 24 सेकेंड के इस वीडियो को 19 जून को शेयर किया गया है। इस वीडियो में एक लड़की को एक पुलिस अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार करते देखा जा सकता है। लड़की बीच सड़क पर पुलिस का कॉलर पकड़कर धमकाती नजर आ रही है।

लड़की ने इंस्पेक्टर को मारी लात, मास्क छीना

लड़की ने इंस्पेक्टर को मारी लात, मास्क छीना

दूसरी ओर, पुलिस अधिकारी कुछ नहीं करता है और अपमानजनक व्यवहार को सहन करता है। लड़की फिर अधिकारी के बालों को छूती है और उसे लात मारने की कोशिश करती है। इंस्पेक्टर फिर भी शांत रहता है और लड़की को दूर धकेल देता है। लड़की पुलिस अधिकारी का फेस मास्क भी छीन लेती है और फिर घटना को रिकॉर्ड करने वाले कैमरे के पास पहुंचती है।

'एक और परी की Video Viral'

'एक और परी की Video Viral'

पत्रकार सागर कुमार ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ''एक और परी की Video Viral है। देखिए कैसे एक पुलिस अधिकारी की वर्दी का कॉलर पकड़ कर खड़ी है और पुलिस वाला बेबस है। क्योंकि जानता है गलती से अगर उसने लड़की को ही हाथ लगा दिया तो कानून उसको ही नाप देगा।'' यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यूजर्स लड़की की हरकत की जमकर आलोचना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, श्परी ने पूरी चढ़ा रखी है। होश में नहीं है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+