जरूर देखें ये VIDEO, मिस ना करें: अमेरिकी अंदाज में भोजपूरी गाना तू लगावेलू जब लिपिस्टिक
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। शादी या फिर किसी भी पार्टी में अगर डीजे है तो ऐसा हो ही नहीं सकता कि यह भोजपुरी गाना ना बजे। इतना ही नहीं, शायद ही कोई ऐसा संगीत प्रेमी होगा जिसने यह फेमर भोजपुरी गाना ना सुना हो। जी हां हम बात कर रहे हैं ''तू लगावेलू जब लिपिस्टिक... हिले ला आरा डिस्टिक... लॉली पॉप लागेलू...'' गाने की जिसका अमेरिकन अंदाज इंटरनेट पर वायरल हुआ है।
जम्मू के रहने वाले 23 साल के सिद्धार्थ स्लैथिया ने इस गाने को अमेरिकन अंदाज में पेश किया है। उनकी आवाज और अंदाज दोनों आपको हैरान कर देंगे। आपको बताते चलें कि सिद्धार्थ अब तक कई गानों को अपने स्टाइल में गा चुके हैं और इनदिनों उनका भोजपुरी -अमेरिकी फ्यूजन वाला गाना यूट्यूब पर खूब धूम मचा रहा है। मशहूर भोजपुरी गीत 'लॉलीपॉप लागेलू' को अमेरिका तक पहुंचाने वाले इस सिंगर ने इस गाने को किम्बर्ली मैकडोनो के साथ मिलकर तैयार किया है।












Click it and Unblock the Notifications