Video: IAF चीफ धनोआ ने सुलुर एयरबेस से मिग-21 में भरी उड़ान, बताया एक खतरनाक फाइटर जेट
Recommended Video
चेन्नई। भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) के मुखिया एयरचीफ मार्शल बीरेंद्र सिंह (बीएस धनोआ) धनोआ ने शुक्रवार को तमिलनाडु के सुलुर से मिग-21 में उड़ान भरी। एयरचीफ मार्शल बीएस धनोआ के इस 'सोलो फ्लाइट' को वायुसैनिकों की हौजला-अफजाई के लिए उठाया गया अहम कदम करार दिया जा रहा है। एयरचीफ मार्शल ने तीन सोलो सॉर्टीज को अंजाम दिया और बाद में सभी सैनिकों से मुलाकात की।

कारगिल की जंग में भी उड़ा चुके हैं मिग
आईएएफ चीफ धनोआ ने मिग-21 टी-96 फाइटर जेट में सुलुर एयरबेस से उड़ान भरी। इसका रोमांचक वीडियो इंडियन एयरनफोर्स ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो में धनाओ बखूबी टेक ऑफ करते और लैंडिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने टेक ऑफ से पहले बिल्कुल किसी यंग पायलट की तरह कॉकपिट से सैल्यूट भी किया। एयरचीफ मार्शल धनोआ के पास 2000 से ज्यादा घंटों का फ्लाइंग का अनुभव है। धनोआ ने मिग-21 उस समय उड़ाया है जब विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान के मिग-21 से एफ-16 को गिराने की घटना को तीन माह होने वाले हैं। आपको यहां बता दें कि कारगिल की जंग के दौरान एयरचीफ मार्शल धनोआ ने मिग-21 की स्क्वाड्रन का लीड किया था। मिग-21 कारगिल की जंग में ऑपरेशन सफेद सागर का नेतृत्व करने वाला फाइटर जेट था।
मिग एक बेहतरीन फाइटर जेट
एयर चीफ मार्शल धनोआ से पूछा गया कि मिग-21 को ही जम्मू में पाकिस्तान को जवाब देने के लिए क्यों चुना गया तो उन्होंने इसका जवाब अपने ही अंदाज में दिया था। उन्होंने कहा था, 'मिग-21 बाइसन हमारे बेड़े में है तो फिर हम इसे क्यों नहीं प्रयोग करेंगे। मैं किसी भी ऑपरेशन के बारे में कोई टिप्पणी नहीं करूंगा।' उन्होंने आगे कहा, 'मिग-21 बाइसन एक क्षमतावान जेट है और इसे अपग्रेड किया जा चुका है। यह पुराना मिग-21 नहीं है। अब इसमें बेहतर हथियार, बेहतर रडार, बेहतर एयर टू एयर मिसाइल और रडार वॉर्निंग रिसीवर्स हैं।' धनोआ ने कहा कि यह एक अपग्रेडेड एयरक्राफ्ट है और वायुसेना अपने हर हथियार का प्रयोग करेगी।
लोकसभा चुनावों से जुड़ी हर अपडेट के लिए क्लिक करें
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications