Video: पुलिस पर बम फेंककर फरार होने की कोशिश करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में पुलिस पर बम फेंककर फरार होने की कोशिश कर रहे हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जीआरओ पर गोलियां चलाकर अपने साथियों के साथ फरार होने की कोशिश में लगे हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने घंटेभर में गिरफ्तार कर लिया।

अपने दो साथियों की मदद से गुरुवार को कोंटाई उपसंभागीय कोर्ट से भागे एक अपराधी को पुलिस ने घंटे भर बाद ही गिरफ्तार कर लिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कर्ण बेरा समेत चार हिस्ट्रीशीटर को कोर्ट ले जाया जा रहा था, तभी दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने उसे पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाने की कोशिश की। अपराधियों ने पुलिस पर बम फेंके और गोलियां चलाई।
बेरा के साथ उसे छुड़ाने में काम याब हो गए, लेकिन स्थानीय लोगों ने उन्हें भागने से रोका । अपराधियों ने लोगों पर बम फेंक दिया। हालांकि पुलिस ने घंटेभर के भीतर ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications