केजरीवाल के विज्ञापनों में झूठ से मुझे घृणा हो गई है- वॉशिंगटन पोस्ट के कॉलमिस्ट का आरोप
नई दिल्ली- मतदान से एक दिन पहले अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर चुनाव प्रचार के लिए झूठे दावे के गंभीर आरोप लगे हैं। यह आरोप प्रतिष्ठित अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट के एक कॉलमिस्ट ने लगाया है। विवेक वाधवा नाम के कॉलमिस्ट का आरोप है कि मोहल्ला क्लिनिक की तारीफ वाले विडियो बनाने के लिए केजरीवाल और उनकी पार्टी ने उनकी लेख का गलत तरीके से इस्तेमाल किया है। इससे उन्हें उनके प्रचार करने के लिए अपनाई गई झूठ से घृणा हो गई है। जाहिर है कि मतदान से पहले एक प्रतिष्ठित अमेरिकी अखबार के कॉलमिस्ट का इस तरह का आरोप केजरीवाल और उसकी पार्टी के लिए असहज हालात पैदा कर सकता है।

केजरीवाल पर बहुत गंभीर आरोप
दिल्ली में वोटिंग से एक दिन पहले आम आदमी पार्टी के लिए बहुत फजहीत वाली स्थिति पैदा हो गई है। पार्टी शाहीन बाग में फायरिंग के आरोपी कपिल गुज्जर वाले विवाद का सामना कर ही रही थी कि उसी दौरान डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का ओएसडी रंगे हाथों रिश्वत लेते धरा गया। इसके बाद अब वॉशिंगटन पोस्ट जैसे अखबार के एक कॉलमिस्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी पर उनके एक लेख का गलत हवाला देकर प्रचार के लिए झूठा दावा करने का आरोप लगा दिया है। केजरीवाल और उनकी पार्टी के लिए सबसे खराब स्थिति ये है कि जिस लेख का हवाला देकर एक विडियो के जरिए पार्टी अमेरिका वालों को दिल्ली से सीखने की नसीहत दे रही थी, उसी लेख को लिखने वाले वॉशिंगटन पोस्ट जैसे प्रतिष्ठित अखबार के कॉलमिस्ट विवेक वाधवा ने उनके लेख को गलत तरीके से पेश कर मोहल्ला क्लिनिक के बारे में झूठे दावे करने का आरोप लगा दिया है।
'केजरीवाल के विज्ञापनों में झूठ से मुझे घृणा हो गई है'
बता दें कि चुनाव से एक दिन पहले ही आम आदमी पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक विडियो के जरिए दावा किया है कि "पहले लोग कहते थे कि अमेरिका से सीखो, अब अमेरिका वाले कहते हैं भारत से सीखो, दिल्ली से सीखो, केजरीवाल से सीखो।' लेकिन, अब जिनके लेख के आधार पर केजरीवाल और उनकी पार्टी ने मोहल्ला क्लिनिक को लेकर इतना बढ़चढ़ कर दावा किया था, वॉशिंगटन पोस्ट के वही कॉलमिस्ट विवेक वाधवा ने आम आदमी पार्टी के उस दावे वाले विडियो को रीट्वीट कर उसे झूठ का पुलिंदा बता दिया है। वाधवा ने अपने रीट्वीट को अरविंद केजरीवाल और वॉशिंगटन पोस्ट को टैग करते हुए लिखा है, ' दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विज्ञापनों में झूठ से मुझे घृणा हो गई है। वॉशिंगटन पोस्ट में हेल्थक्यूब360 को लेकर मेरे लेख को गलत तरीके से पेश किया गया और मोहल्ला क्लिनिक/जनता की क्लिनिक को लेकर झूठे दावे किए गए। मेरा हवाला देकर उनके स्वास्थ्य मंत्री ने साफ-साफ झूठ बोला।'

मोहल्ला क्लिनिक में कथित 'घोटाले' की खबर भी शेयर की
यही नहीं वाधवा ने एक पुरानी खबर का लिंक भी शेयर किया है, जिसमें दिल्ली सरकार के मोहल्ला क्लिनिक में 'घोटाले' पर हुए खुलासे की जानकारी दी दी गई है। उस समाचार की हेडलाइन के मुताबिक निगरानी जांच में ये बात सामने आई है कि मोहल्ला क्लिनिक में डॉक्टर एक मिनट में दो-दो मरीजों का इलाज कर रहे हैं। उन्होंने एक और पोस्ट करके आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रचार वाले विडियो के लिए अलग से 'घृणित' जैसा शब्द दोहराया है।

मोहल्ला क्लिनिक पर प्रकाशित हुआ था लेख
बता दें कि वॉशिंगटन पोस्ट के जिस लेख को केजरीवाल सरकार पर झूठे प्रचार के लिए इस्तेमाल करने का विवेक वाधवा ने आरोप लगाया है वह चार साल पहले 11 मार्च, 2016 को छपी थी। उस आर्टिकल का शीर्षक था, 'व्हाट न्यू देलहीज फ्री क्लिनिक्स कैन टीच अमेरिका अबाउट फिक्सिंग इट्स ब्रोकेन हेल्थ केयर सिस्टम' या 'नई दिल्ली के मुफ्त क्लिनिक्स अमेरिका को अपना हेल्थकेयर सिस्टम सुधारने की क्या सीख दे सकते हैं' विवेक वाधवा के उस लेख में दिल्ली की एक गर्भवती महिला का रिलीफ कैंप में 15 मिनट के अंदर किए गए कुछ मेडिकल टेस्ट का जिक्र किया गया है।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications