वोट चोरी या BJP की पकड़? राहुल गांधी ने जिस महादेवपुरा सीट का जिक्र किया, जानिए वहां का चुनावी इतिहास

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश में कथित 'वोट चोरी' की नई बहस छेड़ दी। 7 अगस्त 2025 को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके राहुल गांधी ने भारतीय चुनाव आयोग पर भाजपा के साथ मिलकर देशभर में चुनावों में धांधली का बड़ा आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने कर्नाटक की बेंगलुरु सेंट्रल लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली महादेवपुरा विधानसभा सीट पर एक लाख से ज्यादा वोटों की हेराफेरी का चौंकाने दावा किया है।

राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव 2024 में वोटों की गड़बड़ी का खुलासा करते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर्नाटक की केस स्टडी दिखाई और महादेवपुरा विधानसभा सीट पर वोटों की चोरी का आरोप लगाया। आइए जानते हैं महादेवपुरा सीट का चुनावी इतिहास और राहुल गांधी के दावे की पूरी कहानी क्या है? क्या यह वोटों की चोरी है या फिर भाजपा की वोटों पर मजबूत पकड़?

Rahul Gandhi

महादेवपुरा सीट पर राहुल गांधी की पड़ताल

राहुल गांधी ने कर्नाटक की महादेवपुरा सीट की अपनी पड़ताल 'वोट चोरी' के सबूत के तौर पर दिखाई और बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 में कर्नाटक की 28 सीटों में से कांग्रेस ने 9 सीटें जीती थी। राहुल गांधी के अनुसार बेंगलुरु सेंट्रल सीट पर कांग्रेस को मिली हार की पार्टी ने अपने स्तर पर पड़ताल की तो पता चला कि यहां पर भारतीय जनता पार्टी ने 32 हजार 707 वोटों से जीत दर्ज की।

कांग्रेस ने अपनी विधानसभा वार पड़ताल में दावा किया कि बेंगलुरु सेंट्रल की महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र के अलावा बाकी सीटों पर भी कांग्रेस करीब 82 हजार वोटों से आगे थी। महादेवपुरा सीट पर कांग्रेस को 1 लाख 15 हजार 586 वोट व भाजपा को 2 लाख 29 हजार 632 वोट मिले। मतलब यहां पर भाजपा को 1 लाख 14 हजार 46 वोटों की बढ़त मिली। आरोप है कि कांग्रेस की जांच के अनुसार, महादेवपुरा सीट पर कुल 1,00,250 वोटों की कथित गड़बड़ी मिली। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि चुनाव आयोग या अन्य संस्थाओं द्वारा नहीं की गई है, लेकिन राहुल गांधी के इस दावे ने चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर नई बहस जरूर छेड़ दी है।

बेंगलुरु सेंट्रल सीट पर भाजपा के पीसी मोहन जीते

कर्नाटक में लोकसभा की 28 सीटों में से एक बेंगलुरु सेंट्रल सीट साल 2008 में परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई। लोकसभा चुनाव 2009 में बेंगलोर उत्तर और दक्षिण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों से अलग करके बेंगलोर मध्य नाम से नई सीट बनाई गई। बेंगलुरु सेंट्रल सीट बनने के बाद से इस पर भाजपा का कब्जा है। साल 2009 से 2024 तक के लोकसभा चुनाव में भाजपा के पीसी मोहन सांसद बने हैं। कांग्रेस यहां हर बार दूसरे स्थान पर रह रही है।

बेंगलुरु सेंट्रल लोकसभा सीट

यहां से वर्तमान विधायक और कांग्रेस की अपनी आंतरिक जांच के अनुसार लोकसभा चुनाव 2024 में लीडिंग पार्टी (विधानसभा वार)

  • सर्वज्ञ नगर (विधानसभा सीट संख्या 160)
  • विधायक: के.जे. जॉर्ज, पार्टी: कांग्रेस (INC)
  • 2024 में लीड कर रही पार्टी: कांग्रेस
  • सी.वी. रमण नगर (161)
  • विधायक: एस.रघु, पार्टी: बीजेपी (BJP)
  • 2024 में लीड कर रही पार्टी: कांग्रेस
  • शिवाजीनगर (162)
  • विधायक: रिजवान अरशद, पार्टी: कांग्रेस (INC)
  • 2024 में लीड कर रही पार्टी: कांग्रेस
  • शांति नगर (163)
  • विधायक: एन.ए. हारिस, पार्टी: कांग्रेस (INC)
  • 2024 में लीड कर रही पार्टी: कांग्रेस
  • गांधी नगर (164)
  • विधायक: दिनेश गुंडू राव, पार्टी: कांग्रेस (INC)
  • 2024 में लीड कर रही पार्टी: बीजेपी
  • . राजाजी नगर (165)
  • विधायक: एस. सुरेश कुमार, पार्टी: बीजेपी (BJP)
  • 2024 में लीड कर रही पार्टी: बीजेपी
  • चामराजपेट (168)
  • विधायक: ज़मीर अहमद, पार्टी: कांग्रेस (INC)
  • 2024 में लीड कर रही पार्टी: कांग्रेस
  • महादेवपुरा (174)
  • विधायक: मंजुला अरविंद लिंबावली, पार्टी: बीजेपी (BJP)
  • 2024 में लीड कर रही पार्टी: बीजेपी

महादेवपुरा विधानसभा सीट का इतिहास

महादेवपुरा भारत के दक्षिणी राज्य कर्नाटक की कर्नाटक विधानसभा के 224 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह बेंगलुरु मध्य लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का भी हिस्सा है। महादेवपुरा सीट पर साल 2008 से भाजपा का कब्जा है।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2008, 2013 और 2018 में महादेवपुरा सीट से भाजपा के अरविंद लिंबावली और साल 2023 में अरविंद लिंबावली की पत्नी मंजुला एस भाजपा से विधायक बनीं। महादेवपुरा विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा की मंजुला एस को 181731 व कांग्रेस के एच नागेश को 137230 वोट मिले थे। मंजुला ने 44,501 वोटों से जीत दर्ज की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+