बढ़ खतरा तो स्विस बैंक ने भारतीयों को दिया पैसा निकालने का ऑर्डर
नयी दिल्ली। केन्द्र सरकार काला धन को लेकर गंभीर है। मोदी सरकार जल्द ही स्विस बैंक में जम भारतीय का नाम उजागर करने वाली है। ऐसे में इस नाम के उजागर होने से पहले स्विट्जरलैंड के बड़े बैंक कुछ ऐसे भारतीय क्लाइंट्स से किनारा करना शुरु कर दिया है जो बैंक का नियम उल्लधंन करते है।

स्विस बैंक का कहना है कि जो क्लाइंट बैंक के नियमों का पालन नहीं करते और जो भविष्य में मुश्किल का सबब बन सकते हैं। वो फौरन अपना पैसा निकाल लें। कम से कम चार भारतीयों को उनके स्विस बैंकों ने 31 दिसंबर तक अपना अकाउंट खाली करने का आदेश दे दिया है।
इन 4 नामों में से एक शख्स दिल्ली का है और तीन मुंबई के रहने वाले हैं। बैंक रिलेशनशिप मैनेजरों ने इन लोगों को फोन कर वे अपने गोपनीय नंबरों वाले खाते बंद करने को कहा। स्विस बैंक अकाउंट होल्डर इन लोगों में से 1 को तो 30 अक्टूबर तक अकाउंट बंद करने का आदेश दिया गया है जबकि दूसरे से यह साबित करने को कहा गया है कि बैंक के पास पड़े फंड पर उन्होंने टैक्स चुका दिया है।
भारत और स्विट्जरलैंड एक ऑटोमैटिक इन्फर्मेशन शेयरिंग अग्रीमेंट करने की प्लानिंग में हैं। स प्लांनिग के तहत स्विस बैंकों के लिए भारत में रहने वाले उन लोगों के नामों का खुलासा करना जरूरी हो जाएगा, जिनके अकाउंट उनके पास होंगे।












Click it and Unblock the Notifications