वरुण ने याद दिलार्इ प्रियंका को 'लक्ष्‍मण रखा, मेनका बोलीं पहले रॉबर्ट को दखें

Varun Gandhi-Priyanka Gandhi
अमेठी। यह राजनीति का खेल है जहां पर कोई भी अपना नहीं होता है और मंगलवार को तो यह बात सही साबित हो गई जब वरुण गांधी ने अपनी 'दीदी' यानी प्रियंका गांधी को अपने अंदाज में करारा जवाब दिया। वरुण की ओर से दिया गया जवाब और भी ज्‍यादा महत्‍वपूर्ण है क्‍योंकि कुछ ही दिनों पहले उन्‍होंने कहा था कि वह अपने परिवार के किसी सदस्‍य के खिलाफ चुनाव प्रचार नहीं करेंगे।

इसी क्रम में वरूण की मां मेनका गांधी ने प्रियंका को वरूण से पहले पत‍ि रॉबर्ट की विचारधारा देखने की सलाह दे डाली है।

सिर्फ इतना ही नहीं वरुण ने अपने भाई राहुल की अमेठी में हुए कामों के बाद काफी सराहना भी की थी। अब वरुण का यह बयान राजनीति में बदलते रिश्‍तों की परिभाषा को सही साबित करता है।

'मुझे पता है मेरी लक्ष्‍मण रेखा'
सुल्‍तानपुर में वरुण गांधी ने मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया। वरुण ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के साथ ही एक प्रेस रिलीज के जरिए प्रियंका को करारा जवाब दिया।

वरुण ने अपनी बहन को जवाब देते हुए कहा, 'मैंने कभी भी कोई 'लक्ष्‍मण रेखा' पार नहीं की है। मैंने दूसरों के सम्‍मान को हमेशा ख्‍याल किया है और चाहे वह मेरे परिवार को कोई सदस्‍य हो या फिर परिवार का कोई वरिष्‍ठ नेता।'

कुछ दिनों पहले प्रियंका ने वरुण के लिए कहा था कि वह अपना रास्‍ता भटक गए हैं। इस पर भी वरुण ने प्रियंका को जवाब दिया। वरुण ने प्रेस रिलीज में लिखा, 'मेरे रास्‍ते के बारे में कई लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। मैंने कभी भी अपने रास्‍ते के बारे में नहीं सोचा है बल्कि हमेशा उस रास्‍ते पर गौर किया है जो देश के लिए सही है। मेरे पूरे जीवन में मैने सिर्फ देश के निर्माण के बारे में ही सोचा है क्‍योंकि तभी मुझे मेरी जिंदगी का कोई अर्थ होगा।'

'मेरी शालीनता को न समझें मेरी कमजोरी'

वरुण ने प्रियंका को इशारों-इशारों में साफ कर दिया कि उनकी शालीनता को उनकी कमजोरी हरगिज न समझा जाए। वरुण के मुताबिक बेहतर होगा कि व्‍यक्तिगत हमलों की जगह देश में जो मुद्दे जरूरी हैं उन पर ध्‍यान लगाया जाए। वरुण ने कहा कि राजनीति के स्‍तर को गिराने के बजाय इसे और ऊपर उठाने के बारे में सोचना चाहिए।
'वरुण ने किया विश्‍वासघात'

प्रियंका गांधी मंगलवार को अमेठी में अपने भाई राहुल गांधी के लिए प्रचार करने के लिए मौजूद थीं। प्रियंका ने इस दौरान मीडिया से कहा कि वरुण ने उनके परिवार के साथ विश्‍वासघात किया है। इसके लिए वह किसी को कभी

नहीं माफ करेंगी। प्रियंका के मुताबिक उनके पिता ने देश के लिए कुर्बानी दे दी और वह चाहते थे कि सभी लोग एकजुट होकर रहें। प्रियंका के मुताबिक वरुण एक 'टी-पार्टी' का हिस्‍सा हैं और उन्‍होंने जो कुछ भी कहा है वह गलत है। अगर कोई भी उनके सामने या दूसरी तरफ होगा वह उसके लिए भी यही कहेंगी, चाहे वह उनका अपना खून ही क्‍यों न हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+