VIDEO: अब 'डाबर' के विज्ञापन को लेकर ट्विटर पर छिड़ी जंग, जानिए क्या है नाराजगी की वजह?
नई दिल्ली, 23 अक्टूबर। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक के बाद एक कई टीवी विज्ञापनों को लेकर विवाद सामने आ रहा है। सिएट टायर, फैबइंडिया के बाद अब डाबर के एक विज्ञापन को लेकर लोग ट्विटर पर आपत्ति जता रहे हैं। त्योहारों के मौसम में ब्रांड क्रिएटिव स्टाइल में एड शूट कर रहे हैं। करवा चौथ, दिवाली, धनतेरस पर दर्जनों एड बन चुके हैं। अपने विज्ञापन से कंपनियां जो संदेश दे रही हैं, कई बार वो लोगों को पसंद नहीं आता।

ट्विटर पर डाबर के एड पर विवाद
ट्विटर पर इन दिनों भारत की मशहूर कंपनी डाबर के ब्यूटी प्रोडक्ट ब्रांड फेम के एक विज्ञापन ने सुर्खियां बंटोरी हैं। सोशल मीडिया पर एड को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रिया देखी जा रही है। दरअसल, 'करवा चौथ' पर फोकस करते हुए विज्ञापन में दो समलैंगिक (LGBTQ) कपल को दिखाया गया है। फेम के फेस प्रोडक्ट पर बने एड में दो लड़कियां एक-दूसरे के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं। एड में दोनों लड़कियों को एक अन्य महिला द्वारा पहनने के लिए साड़ी भी दी जाती है।

कई लोगों ने विज्ञापन की प्रशंसा की
विज्ञापन के लिए LGBTQ समाज के लोगों की लाइफ को दिखाने की कोशिश की गई है। इस बीच ट्विटर पर कई लोगों ने इस पर आपत्ति जताई। हालांकि विज्ञापन के LGBTQ समर्थित होने पर कई लोगों ने इसकी प्रशंसा भी की। एड को लेकर अब सोशल मीडिया दो गुटों मे बंट गया है। ट्विटर पर एड का विरोध करने वालों ने तर्क दिया कि इससे हिंदू की भावनाएं आहत होती हैं। वहीं कुछ ने ग्लोइंग फेस सिंड्रोम विवाद को इससे जोड़कर देखा।

नस्लवादी होने का आरोप
यूजर्स ने एड पर नस्लवादी होने का भी आरोप लगाया। यूजर्स ने कहा कि एड के चलते भारतीय समाज में श्वेत-अश्वेत के बीच भेदभाव बढ़ सकता है। वहीं एक यूजर ने कहा कि समलैंगिक करवाचौथ क्यों मनाएंगे? कई यूजर्स के अनुसार उन्हें यह विज्ञापन इसलिए पसंद नहीं आया क्योंकि वह नहीं चाहते कि पारंपरिक हिंदू त्योहार को इस तरह से 'आधुनिक' बनाया जाए।
यह भी पढ़ें: विज्ञापन में रणवीर सिंह स्टाइल में नजर आए कपिल देव, फैंस बोले- 'अब क्या रणवीर जॉब छोड़ दे?'
-
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख












Click it and Unblock the Notifications