विज्ञापन में रणवीर सिंह स्टाइल में नजर आए कपिल देव, फैंस बोले- 'अब क्या रणवीर जॉब छोड़ दे?'
क्रिकेट की पिच पर रणवीर सिंह की स्टाइल में उन पर बनाया गया एक विज्ञापन लोगों को खासा पसंद आ रहा है। इस विज्ञापन में कपिल देव रणवीर सिंह की स्टाइल को कॉपी करते नजर आ रहे हैं।
मुंबई, 19 अक्टूबर। अपनी कप्तानी में भारत को पहली बार विश्वकप दिलाने वाले महान क्रिकेटर कपिल देव भले ही अब रीयल लाइफ में क्रिकेट पिच पर नजर न आते हों, लेकिन क्रिकेट की पिच पर रणवीर सिंह की स्टाइल में उन पर बनाया गया एक विज्ञापन लोगों को खासा पसंद आ रहा है। इस विज्ञापन में कपिल देव रणवीर सिंह की स्टाइल को कॉपी करते, चमकीली ड्रेस पहने और अजीबो-गरीब फैशन सैंस के साथ नजर आ रहे हैं। इस तरह की चमकीली भड़काऊ ड्रेस अक्सर बॉलीवुड अभिनेता रणवीर कपूर पहना करते हैं और इस विज्ञापन में कपिल देव ने उन्हीं को कॉपी करने की कोशिश की है। मजे की बात ये है कि यह विज्ञापन लोगों को खूब पसंद आ रहा है और इस पर जमकर मीम्स बन रहे हैं।

फिल्म 83 में रणवीर सिंह के रोल को किया कॉपी
माना जा रहा है कि इस विज्ञापन में कपिल ने फिल्म 83 में रणवीर सिंह द्वारा निभाए उनके किरदार को दोहराया है। बता दें कि फिल्म 83 में रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म कपिल देव और उनके क्रिकेट के जीवन पर आधारित है। रणवीर सिंह के अलावा फिल्म में दीपिका, ताहिर राज भसीन, साकिब सलीम, हार्डी संधू, एमी विर्क, जीवा, पंकज त्रिपाठी, बोमन ईरानी, निशांत दहिया, साहिल खट्टर और अमृता पुरी नजर आएंगी। पहले यह फिल्म साल 2020 में रिलीज होनी थी, लेकिन कोरोना के कारण फिल्म की रिलीज को टाल दिया गया और अब यह क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी।

विज्ञापन पर क्या बोले कपिल के फैंस
कपिल ने जिस तरह रणवीर सिंह की स्टाइल में यह विज्ञापन किया है, उसे उनके फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। विज्ञापन पर फैंस का कहना है कि जिस तरह फिल्म 83 में रणवीर सिंह कपिल देव के रूप में जम रहे हैं, कपिल देव भी इस ऐड में रणवीर सिंह स्टाइल में काफी बिंदास लग रहे हैं। फैंस का तो यहां तक कहना है कि कपिल को भी रणवीर सिंह की बायोपिक करनी चाहिए। इस ऐड को देखने के बाद लोगों का केवल एक ही सवाल है कि क्या रणवीर सिंह अब नौकरी छोड़ दे?

फिल्म 24 दिसंबर को होगी रिलीज
इस फिल्म में सुनील गावस्कर का किरदार ताहिर राज भसीन, मोहिंदर अमरनाथ का किरदार साकिब सलीम, कीर्ति आजाद का किरदार दिनकर शर्मा और कोच पीआर मान सिंह का किरदार पंकज त्रिपाठी निभा रहे हैं। फिल्म में कपिल देव की पत्नी रोमी देव का किरदार रणवीर सिंह की रियल लाइफ पत्नी दीपिका पादुकोण निभा रही हैं। इस फिल्म के रिलीज होने का कपिल देव के फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म 24 दिसंबर को रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications