संसद बजट सत्र अपडेट: राज्यसभा में पेश हुआ वक्फ संशोधन बिल, जेपी नड्डा बोले – "यह राष्ट्रीय हित का विषय"

राज्यसभा में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार दोपहर 1 बजे वक्फ संशोधन बिल पेश किया। यह बिल बुधवार को लोकसभा में 12 घंटे की लंबी चर्चा के बाद पारित हुआ था। राज्यसभा में इस पर चर्चा जारी है, जिसमें बीजू जनता दल (BJD) ने अपने सांसदों को व्हिप जारी नहीं किया और उन्हें स्वतंत्र रूप से निर्णय लेने के लिए कहा।

जेपी नड्डा ने विपक्ष पर साधा निशाना

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार वक्फ बिल को लेकर कांग्रेस के नेतृत्व वाली UPA सरकार से कहीं अधिक गंभीरता दिखा रही है। उन्होंने कहा कि यह बिल किसी पार्टी विशेष के हित का नहीं, बल्कि राष्ट्रीय हित का विषय है।

Waqf Amendment Bill Introduced In Rajya Sabha

उन्होंने विपक्ष पर चर्चा को भटकाने का आरोप लगाते हुए कहा,"बिल में कहीं राम मंदिर की बात आ रही है, कहीं कुंभ मेले का जिक्र हो रहा है, तो कहीं बिहार का चुनाव और एयर इंडिया की बिक्री का मुद्दा उठाया जा रहा है। ये सब केवल चर्चा को भटकाने की कोशिशें हैं।"

रिजिजू का बयान – "ट्रांसपेरेंसी और अकाउंटेबिलिटी पर जोर"

राज्यसभा में चर्चा के दौरान अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि इस बिल को व्यापक विचार-विमर्श के बाद तैयार किया गया और इसे संयुक्त संसदीय समिति (JPC) के पास भेजा गया था। उन्होंने कहा कि JPC ने वक्फ पर जो काम किया, उतना किसी और कमेटी ने नहीं किया।

रिजिजू ने यह भी स्पष्ट किया कि –"संशोधित बिल में मुसलमानों के धार्मिक मामलों में किसी गैर-मुस्लिम का हस्तक्षेप नहीं होगा। हमने इसमें पारदर्शिता, जवाबदेही और सटीकता को केंद्र में रखा है। हमारा मकसद किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं, बल्कि गरीब मुसलमानों को न्याय दिलाना है।"

लोकसभा में AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने फाड़ा बिल

लोकसभा में 12 घंटे लंबी बहस के बाद बुधवार देर रात 2 बजे मतदान हुआ। इस दौरान 520 सांसदों ने मतदान किया, जिसमें 288 पक्ष में और 232 विपक्ष में रहे।

चर्चा के दौरान AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बिल का विरोध करते हुए इसे फाड़ दिया। उन्होंने कहा –"इस बिल का मकसद मुसलमानों को अपमानित करना है। मैं गांधी की तरह वक्फ बिल को फाड़ता हूं।"

गृह मंत्री अमित शाह का बयान – "वक्फ में गैर-इस्लामिक हस्तक्षेप नहीं"

बिल पर चर्चा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने साफ किया कि –"वक्फ में गैर-इस्लामिक तत्वों का कोई दखल नहीं होगा। यह सिर्फ एक भ्रम फैलाया जा रहा है कि अल्पसंख्यकों के अधिकार छीने जा रहे हैं। विपक्ष केवल वोट बैंक की राजनीति के लिए मुस्लिम समुदाय को डराने की कोशिश कर रहा है।"

खड़गे ने दी चुनौती – "अगर आरोप सही हैं तो इस्तीफा दूंगा"

राज्यसभा में भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि कर्नाटक में वक्फ की जमीन पर भ्रष्टाचार हुआ, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल हैं।

इस पर खड़गे ने पलटवार करते हुए कहा –"अगर अनुराग ठाकुर यह साबित कर दें कि मेरे या मेरे परिवार के किसी सदस्य के पास वक्फ की 1 इंच भी जमीन है, तो मैं तुरंत राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा दे दूंगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+