ममता ने जीत का सेहरा बांधा जनता के सिर, 27 को लेंगी CM पद की शपथ
कोलकाता। ममता बनर्जी ने जिस तरह से बंगाल में बहुमत हासिल किया है उससे उनके विरोधियों के मुंह पर ताले लग गये हैं। ममता बनर्जी ने अपनी जीत के लिए राज्यवासियों को दिल से धन्यवाद दिया।
अब से थोड़ी देर पहले हुए पीसी में ममता बनर्जी थोड़ी सी भावुक भी हो गईं। ममता ने भरे हुए गले से कहा कि ये मेरी जीत नहीं है बल्कि ये जनता की जीत है।ममता ने कहा कि सबने हमारे खिलाफ नारेबाजी की लेकिन जनता ने सबको जवाब दे दिया, इस बात के लिए मैं जनता की शुक्रगुजार हूं। विरोधियों ने हम पर वार करने का कोई मौका छोड़ा नहीं, जितनी बातें हो सकती थीं सब की लेकिन मुझे पता था कि जनता सब देख रही है।
मुझे बुरा कहा गया, मेरी निगेटिव छवि बनायी गई लेकिन वो भूल गये थे कि सत्ता की असली हकदार तो जनता ही है और मैं जनता कीसेवक। इसलिए आज एक बार फिर से मां, मिट्टी और मानुष की जीत हुई है। आपको बता दें कि 27 मई को ममता बनर्जी सीएम पद की शपथ लेंगी।













Click it and Unblock the Notifications