AAP के समर्थक ने केजरीवाल से कहा, वो मेरा कैश, मेरी वैगनआर कार मुझे लौटा दो
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। आम आदमी पार्टी चीफ और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की वैगनआर कार आप भूले तो नहीं होगें। जी हां वहीं ब्लू कलर वाली कार जिसमें साल 2013 में मुख्यमंत्री बनने के बाद तक ब्लू स्वेटर पहनकर अरविंद केजरीवाल घूमा करते थे और यह उनकी सादगी की पहचान बन गई थी। मगर अब इस कार को डोनेट करने वाले शख्स ने अपनी कार वापस मांगी है। डोनेट करने वाले शख्स का नाम कुंदन शर्मा है।

कुंदन शर्मा हालांकि कैमरे के सामने नहीं आए हैं लेकिन उन्होंने कहा है कि वह पार्टी के अंदर चल रहे अंदरुनी कलह से परेशान है। सोशल नेटवर्किंग साइट पर कुंदन ने लिखा है कि अगर मैं ब्लू वैगनार कार नहीं मांगता तो शायद मैं चर्चा में नहीं आता। शर्मा ने एक ट्वीट किया है कि मेरी ब्लू वैगन आर कार, मेरी बाइक और AAP को दिए लाखों रुपये मुझे वापस चाहिए।
आपको बताते चलें कि कुंदन शर्मा खुद को आम आदमी पार्टी के पुराने समर्थक बताते हैं और उन्होंने पार्टी के लिए काम भी किया है। शर्मा ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से कई सवाल भी पूछे हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि जब योगेंद्र यादव की मांगें सही थीं तो उन्हें नैशनल एग्जेक्यूटिव से क्यों निकाला गया।












Click it and Unblock the Notifications