सुप्रीम कोर्ट का आदेश- सीबीआई करेगी व्यापमं घोटाले की जांच
नई दिल्ली। व्यापमं घोटाले को लेकर दाखिल की गईं पांच याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और मध्य प्रदेश सरकार को नोटिस जारी की और पूछा कि अब तक राम नरेश यादव को मध्य प्रदेश के राज्यपाल पद से हटाया क्यों नहीं गया। साथ ही सीबीआई को पूरे मामले की जांच सौंप दी।

2000 करोड़ रुपए के खेल के बाद 47 लोगों की मौत का कारण बनने वाले व्यापमं पर सुप्रीम कोर्ट सख्त हो गया है। सुप्रीम कोर्ट ने पहली याचिका पर सुनवाई करते हुए, सबसे पहले केंद्र सरकार और मध्य प्रदेश सरकार को नोटिस जारी की और पूछा कि अब तक राम नरेश यादव को राज्यपाल पद से हटाया क्यों नहीं गया। इस पर केंद्र ने चार हफ्तों में जवाब मांगा है।
होगी सीबीआई जांच
सीबीआई जांच की मांग को लेकर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट न सीबीआई से पूछा कि इस मामले की जांच की जाये या नहीं। इस पर विस्तृत रिपोर्ट पेश करे।












Click it and Unblock the Notifications