अगुस्ता वेस्टलैंड के अलावा मिशेल ने दूसरे सौदों में भी लिए थे पैसे: ED ने किया दावा
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने शनिवार को दिल्ली कोर्ट से यह बताया कि अगुस्टा वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदे के आरोपी बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल की अन्य रक्षा सौदों में भी भूमिका रही है। एजेंसी ने कोर्ट में यह भी बताया कि मिशेल को अन्य रक्षा सौदों में भी पैसे मिले। अदालत ने मिशेल को 26 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आपको बता दें कि ब्रिटिश नागरिक मिशेल को अगुस्तावेस्टलैंड के 12 वीवीआईपी हेलीकॉप्टर की 3600 करोड़ रुपये की डील में घूसखोरी के आरोप में दुबई में प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया है। सबसे पहले मिशेल को सीबीआई ने दिसंबर में गिरफ्तार कर दिसंबर में करीब 15 दिनों तक पूछताछ की।

इससे पहले 31 दिसंबर को सुनवाई के दौरान ईडी ने अदालत से कहा था कि क्रिश्चियन मिशेल ने 'श्रीमती गांधी' का नाम लिया, लेकिन उसने यह नाम किस संदर्भ में लिया यह अभी हम नहीं कह सकते। मिशेल ने इस बात का भी जिक्र किया कि 'इतालवी महिला का बेटा' किस तरह भारत का प्रधानमंत्री बनेगा।
ईडी के मुताबिक, मिशेल ने बताया कि किस तरह हिंदुस्तान एयरोनॉटिकल लिमिटेड (एचएएल) को इस डील से अलग किया गया और उसकी जगह यह डील टाटा को दी गई। ईडी ने अदालत को बताया कि वकील को मिशेल से मिलने की इजाजत ना दी जाए, क्योंकि उसे बाहर से निर्देश दिए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications