टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती के लोकसभा क्षेत्र जादवपुर में हुआ अश्लील डांस
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के जादवपुर से टीएमसी सांसद मिमी चक्रबर्ती ने मंगलवार को लोकसभा में शपथ ली। संसद में पहुंचने की खुशी में मिमी के समर्थकों ने उनके संसदीय क्षेत्र में जमकर जश्न मनाया, लेकिन यह जश्न विवादों में आ गया है। जश्न के दौरान महिला डांसर को बुलाया गया था, जिसने कार्यक्रम के दौरान अश्लील डांस किया। जादवपुर के निमकुरिया गांव में लोगों ने मिमी के संसद पहुंचने का जश्न मनाया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे, ये वो लोग थे जिन्होंने मिमी के लिए लंबे समय तक लोकसभा चुनाव के दौरान प्रचार किया था। इस दौरान लड़की के फूहड़ डांस की वजह से पूरा कार्यक्रम विवादों में आ गया है।

भोजपुरी गाने पर अश्लील डांस
कार्यक्रम में लड़की ने काफी छोटे कपड़े पहने थे और इस दौरान उसने भोजपुरी गाने पर अश्लील डांस किया। लड़की के साथ स्टेज पर एक युवक भी था, जोकि लड़की के साथ अश्लील डांस कर रहा था। वह लड़की के साथ फूहड़ स्टेप के साथ उसके स्कर्ट को भी बार-बार उठाता था। जिसे देखकर लोग वहां जोर जोर से चिल्लाते थे। इस कार्यक्रम का वीडियो सामने आने के बाद लोग इसकी जमकर आलोचना कर रहे है। कार्यक्रम के दौरान लड़की अपनी स्कर्ट को उपर उठाती थी और लोगों को अपने निजी अंग दिखाती थी।
ममता ने दिया था जश्न नहीं मनाने का आदेश
बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आदेश दिया था कि लोकसभा चुनाव के बाद किसी भी तरह कि जीत की रैली नहीं होगी क्योंकि चुनाव के नतीजे अपेक्षा के अनुसार नहीं आए थे। लेकिन स्थानी टीएमसी नेता अंसार मुल्ला ने जीत का जश्न मनाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया था, जहां लोगों के खाने की व्यवस्था की गई थी साथ ही डांस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। हालांकि कार्यक्रम में जानबूझकर पार्टी के झंडे नहीं लगाए गए थे।
भाजपा ने बताया टीएमसी की संस्कृति का हिस्सा
इस कार्यक्रम का कुछ स्थानीय लोगों ने वीडियो बनाया और उसे एक दूसरे के साथ साझा किया। जिसकी वजह से यह कार्यक्रम सार्वजनिक हो गया। हालांकि अभी तक पुलिस की ओर से इस बाबत कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है। वहीं इस कार्यक्रम के बारे में स्थानीय टीएमसी नेताओं ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है। दक्षिण 23 परगना के भाजपा जिलाध्यक्ष सुनीप दास ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम हमेशा से ही टीएमसी की संस्कृति का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले मिमी ने कई वादे किए थे, मैं उनसे अपील करूंगा कि वह इस मामले को देखें। वह जीतने के बाद अभी तक अपने संसदीय क्षेत्र में एक बार भी नहीं आई हैं।












Click it and Unblock the Notifications