असम जिला परिषद चुनाव में बूथ में तोड़फोड़, प्रदर्शनकारियों ने जलाए मतपत्र
नई दिल्ली, 09 जून। असम के पूर्वी आंगलोंग स्वयत्त परिषद चुनाव के दौरान दो मतदान केंद्रों पर तोड़फोड़ करने के साथ मतपत्रों को जला दिया गया। उग्र भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हवा में गोलियां भी चलानी पड़ी।

असम के कार्बी आंगलोंग स्वायत्त परिषद (Karbi Anglong Autonomous Council) के चुनाव के दौरान बुधवार को दो मतदान केंद्रों पर प्रदर्शनकारियों ने जमकर तोड़फोड़ की। वे यहीं नहीं रुके उन्होंने मतपत्रों को आग के हवाले कर दिया गया। नियंत्रित विरोध को देखते हुए पुलिस ने हवा में गोलियां चलाईं।
केएएसी मतदान के साथ ही बोडोलैंड प्रादेशिक परिषद के बक्सा जिले के कोकलाबाड़ी निर्वाचन क्षेत्र के लिए भी उपचुनाव बुधवार को हुआ। विरोध प्रदर्शन वाले दोनों बूथों पर अब 10 जून को पुनर्मतदान होगा। जबकि वोटों की गिनती 12 जून को होगी।












Click it and Unblock the Notifications