उपहार में हार और पार्टी में मातम के बीच बर्थडे कैसे मनायेंगी सोनिया गांधी?

मालूम हो कि सोमवार (9 दिसंबर) को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन है। चुनाव परिणाम की बात करें तो कांग्रेस को करारा हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि ये रुझान का नतीजा है मगर अंतर इतना ज्यादा है कि परिणाम में ज्यादा फर्क ना आने की उम्मीद है।
दिल्ली में तो कांग्रेस का सफाया तय है। सबसे करारा झटका आम आदमी पार्टी ने दिया है और भारतीय जनता पार्टी बहुमत से सत्ता में आने को पूरी तरह से तैयार है। शीला दीक्षित ने तो नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल के सामने अपनी हार मान ली है और राज्यपाल को इस्तीफा तक सौंप दिया है। वहीं अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को पीछे छोड़ता देख कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दीक्षित के आवास के बाहर उनकी जीत के लिए प्रार्थनाएं शुरू कर दी हैं।
दीक्षित के 3, मोती लाल नेहरू मार्ग स्थित आवास के बाहर हवन कर रहे एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने कहा कि हम दिल्ली चुनाव में जीत की प्रार्थनाएं कर रहे हैं, यह जीत सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिन के मौके पर पर उन्हें शीला दीक्षित की ओर से एक उपहार होगी।












Click it and Unblock the Notifications