Voter ID Card खो जानें से हैं परेशान तो इस आसान प्रोसेस से बनवाइए घर बैठे डुप्लीकेट वोटर आईडी
Voter ID Card: लोकसभा चुनाव का समय है, आज दूसरे चरण का मतदान हो रहा है। चुनाव में वोट करते समय आपको वोटर आईडी कार्ड की जरूरत पड़ती है। इससे आपको वोट देने का अधिकार मिलता है। लेकिन, यदि आपका कार्ड क्षतिग्रस्त हो गया है या खो गया है तो आप डुप्लीकेट कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
डुप्लीकेट वोटर आईडी कार्ड बनवाने का तरीका बेहद आसान है। आपको इसके लिए किसी भी सरकारी दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने होंगे। आज हम आपको बताने वाले हैं वोटर आईडी कार्ड दोबारा बनवाने से जुड़े तमाम सवालों के जवाब। तो चलिए शुरू करते हैं।

- सबसे पहला सवाल, वोटर आईडी कार्ड किन परिस्थितियों में दोबारा बनवाया जा सकता है?
यदि आपका वोटर आईडी कार्ड खो गया हो या चोरी हो गया हो तो आप दोबारा वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
- क्या वोटर आईडी कार्ड पुराना हो जाने (उपयोग की स्थिति में ना होने) या फट जाने पर या फोटो/नाम मिट जाने पर दोबारा बनवाया जा सकता है?
जी हां, आप वोटर आईडी के पुराने होने, फटने या उपयोग योग्य ना होने पर दोबारा वोटर कार्ड बनवाने के लिए आवेदन डाल सकते हैं।
- क्या वोटर आईडी कार्ड दोबारा बनवाना एक जटिल प्रक्रिया है?
बिल्कुल भी नहीं, दोबारा वोटर कार्ड बनवाने की प्रक्रिया नए वोटर आईडी कार्ड बनवाने से भी ज्यादा आसान है।
- क्या इसमें ज्यादा समय लगेगा?
जी नहीं, डुप्लीकेट वोटर कार्ड बनवाने में नए वोटर कार्ड बनवाने को अपेक्षा कम समय लगता है।
- क्या घर बैठे डुप्लीकेट वोटर आईडी कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं?
जी हां, आपको डुप्लीकेट वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए ज्यादा मेहनत करने की जरुरत नहीं होगी। आप घर बैठे नए वोटर आईडी कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। भारत निर्वाचन आयोग ने अब सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में डुप्लीकेट वोटर आईडी कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
डुप्लीकेट वोटर आईडी कार्ड के लिए अप्लाई कैसे करें?
डुप्लीकेट वोटर आईडी बनवाने के लिए सबसे पहले आपको अपने संबंधित राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर जाना होगा। जिसके बाद फॉर्म EPIC-002 की एक कॉपी डाउनलोड करनी होगी।
- इस फॉर्म का उपयोग फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र जारी करने के लिए किया जाता है।
- इस फॉर्म को भरते समय सारी जानकारी सावधानी से भरें।
- फॉर्म के साथ सभी जरूरी दस्तावेज संलग्न करें।
- फॉर्म में आपको डुप्लीकेट आईडी कार्ड बनवाने का कारण भी बताना होगा।
- यदि आपका वोटर आईडी कार्ड खो गया है या चोरी हो गया है, तो आपको एफआईआर की एक प्रति भी संलग्न करनी होगी।
- इसके अलावा दस्तावेजों में एक पासपोर्ट साइज फोटो, पता और पहचान प्रमाण भी शामिल होना चाहिए।
- इसके बाद इस फॉर्म को अपने स्थानीय चुनाव अधिकारी के पास जमा कर दें।
- आपको एक रेफरेंस नंबर दिया जाएगा।
- इस नंबर की मदद से आप राज्य निर्वाचन कार्यालय की वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन की स्थिति को ट्रैक कर सकते हैं यानी यह पता लगा सकते हैं कि आपका वोटर आईडी कार्ड बना है या नहीं।
- एक बार जब आप अपना फॉर्म सबमिट कर देते हैं तो सबसे पहले उसका सत्यापन किया जाता है, जिसके बाद डुप्लीकेट कार्ड की प्रक्रिया शुरू होती है।
- सत्यापन के बाद आपको सूचित किया जाएगा। इसके बाद आप स्थानीय चुनाव अधिकारी के पास जाकर इसे प्राप्त कर सकते हैं।
यह भी देखें: Voter ID Card: वोटर आईडी कार्ड के लिए कैसे करें ऑनलाइन अप्लाई? जानें किन डाक्यूमेंट्स की होगी जरूरत
क्या ऑफलाइन मोड में भी डुप्लीकेट वोटर आईडी कार्ड बनवाया जा सकता है?
जी हां, आप ऑफलाइन तरीके से भी डुप्लीकेट वोटर आईडी कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया क्या है?
- अगर आप ऑनलाइन आवेदन नहीं करना चाहते हैं तो आप इसके लिए ऑफलाइन भी आवेदन कर सकते हैं।
- इसके लिए आपको आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में जाकर आवेदन करना होगा।
- यहां डुप्लीकेट वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए एक ही फॉर्म लेना होगा।
- फॉर्म में नाम, पता और पुराने वोटर आईडी कार्ड का नंबर भरना होगा।
- आपसे जो भी दस्तावेज मांगे जाएंगे उनकी फोटोकॉपी जमा करनी होगी।
- आपके दस्तावेजों के सत्यापन के बाद आपको डुप्लीकेट वोटर आईडी कार्ड जारी कर दिया जाएगा।
- कुछ दिनों के बाद आप चुनाव अधिकारी के कार्यालय से अपना वोटर आईडी कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
यह भी देखें: 2024 के आम चुनाव में कैसे करें मतदान? जानें किन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत












Click it and Unblock the Notifications