पूर्व चुनाव आयुक्त ने कहा- वोटिंग के बाद बजट पेश होगा तो कुछ बिगड़ नहीं जाएगा
'मेरे कार्यकाल में दो बार ऐसा हुआ जब बजट राज्यों के चुनाव के एकदम पास था। साल 2008 में नॉर्थ-ईस्ट के तीन राज्यों में चुनाव होने थे लेकिन तब किसी ने इसे मुद्दा नहीं बनाया
नई दिल्ली। चुनाव आयोग के पूर्व प्रमुख एसवाई कुरैशी ने कहा कि चुनाव के समय बजट न पेश किया जाए तो कोई बहुत बड़ा नुकसान नहीं होने वाला। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने पहले ही आयोग को इस बात की जानकारी दी होती तो शायद इसे लेकर बेहतर तरीके से प्लानिंग हो सकती थी। सरकार ने अगर चुनाव आयोग को बताया होता तो इस बर चर्चा के जरिए बेहतर सामाधान निकाला जा सकता था। कुरैशी ने कहा कि अगर चुनाव के पहले या बाद में बजट पेश किया जाता है तो कुछ बिगड़ेगा नहीं। उन्होंने कहा, 'मेरे कार्यकाल में दो बार ऐसा हुआ जब बजट राज्यों के चुनाव के एकदम पास था। साल 2008 में नॉर्थ-ईस्ट के तीन राज्यों में चुनाव होने थे लेकिन तब किसी ने इसे मुद्दा नहीं बनाया। साल 2012 में सरकार में सरकार ने खुद ही बजट की तारीख को आगे बढ़ा दिया था।'

'लोक राज ही नहीं लोक लाज की भी चिंता हो'
इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में एसवाई कुरैशी ने कहा कि सरकार आसानी से यह काम कर सकती है। लेकिन आयोग चुनाव के समय राज्यों में नियमों के तहत चीजें लागू करता है। राज्य और केंद्र के बजट में ज्यादा फर्क नहीं होता। उन्होंने कहा, 'हमें आदर्श आचार संहिता को बरकरार रखने की जरूरत है। निष्पक्षता बनी रहनी चाहिए। एक सीनियर नेता (देवी लाल) ने कहा था- लोगों को लोक राज की ही नहीं लोक लाज की भी फिक्र करनी चाहिए।' उन्होंने कहा कि नियमावली के 7वें चैप्टर में यह लिखा है कि चुनाव के समय ऐसी घोषणा योजना की शुरुआत नहीं की जानी चाहिए जिससे पार्टियों को नुकसान हो। बजट पेश करना इसी कैटेगरी में आएगा। READ ALSO: मोदी की तस्वीर पर केंद्रीय मंत्री बोले- गांधी की जगह कोई नहीं ले सकता
'धर्म के नाम पर मांगे जा रहे वोट'
चुनाव आयोग के पूर्व प्रमुख ने कहा कि बजट को चुनाव के बाद भी पेश किया जा सकता है। इसमें कोई परेशानी की बात नहीं है। लेकिन पहले बजट आने से वोट प्रभावित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान सिर्फ वही कहा जो कानूनन लिखा है। यह आने वाले अंजाम का अच्छा रिमांइडर भी है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट को बेहतर पता है कि यहां क्या होना चाहिए। कुरैशी ने कहा कि राज्यों में जिस तरह धर्म के नाम पर वोट मांगे जा रहे हैं वह भी चिंता की बात है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications