एक परिपक्व और स्थिर सरकार के लिए करें वोट: किरण बेदी

उन्होने नाम लिए बिना कहा कि जिन्हें प्रशासन चलाने का कोई अनुभव नहीं है, उनके हाथ में सत्ता आ जाए तो बेहतर परिणाम निकलना मुश्किल होता है। दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती विवाद पर उन्होने कहा कि प्रदर्शन करना अलग बात है और सरकार चलाना अलग बात है। दिल्ली में जो भी हुआ वो केंद्र में न हो इसके लिए जरूरी है कि अनुभवी और निर्णय लेने की क्षमता रखने वाले लोगों को वोट किया जाए।
गौर हो कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा तीन पुलिस अधिकारियों के निलंबन को लेकर किये गये प्रदर्शन पर बेदी का कहना था कि जनता ने आम आदमी पार्टी को सरकार चलाने के लिए चुना है न कि प्रदर्शन और आंदोलन करने
के लिए, अगर आंदोलन ही करना था तो केजरीवाल ने पार्टी क्यों बनाई? अब जनता अपने वोट का हिसाब अपने प्रत्याशी से मांगती है, क्योंकि मीडिया बार बार याद दिलाता रहता है कि उन्होने जनता से क्या क्या वादे किये थे? किरण बेदी ने दिल्ली में बढ़ती बलात्कार की घटनाओं पर कहा कि सब कुछ प्रशासन पर निर्भर नहीं है, यह लोगों की जिम्मेदारी है कि वह बेहतर इंसान बने। उन्होने शिक्षा के महत्व को बताते हुए कहा कि आज की शिक्षा का उद्देश्य युवाओं को सिर्फ धन कमाने योग्य बनाना है, जबकि शिक्षा ऐसी हो जिससे कि इंसान में नैतिक मूल्य बढ़े और चरित्र का विकास हो।
एक अंतर्राष्ट्रीय महिला सम्मेलन में आयी किरण बेदी ने वर्तमान राजनीति पर कुछ सवालों के जवाब नहीं दिये और महिलाओं के सशक्तिकरण को बेहद जरूरी करार दिया।












Click it and Unblock the Notifications