वीके सिंह ने बताया आखिर क्यों सुषमा स्वराज करतारपुर कॉरिडोर कार्यक्रम में नहीं लेंगी हिस्सा

नई दिल्ली। करतारपुर ब्रेकिंग ग्राउंड कार्यक्रम में जिस तरह से विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इनकार कर दिया है, उसके बाद से तमाम कयास लगाए जा रहे हैं। लेकिन इन तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने कहा कि सुषमा स्वराज का स्वास्थ्य और चुनाव में व्यस्तता की वजह से वह इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पा रही है। उनके इस कार्यक्रम में नहीं शामिल होने के पीछे किसी और वजह को ढूंढ़ना गलत है।

vk singh

सुषमा स्वराज ने जताई थी असमर्थता
वीके सिंह ने कहा कि भारत करतारपुर कॉरिडोर को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और इसके जल्द से जल्द पूरा होने में हम पाकिस्तान का पूरा सहयोग करेंगे। इससे पहले विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा था कि 28 नवंबर को करतारपुर कॉरिडोर की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में शामिल होने के लिए वह पाकिस्तान नहीं जाएंगी। सुषमा स्वराज ने इमरान खान सरकार के निमंत्रण का शुक्रिया अदा करते हुए उनके लेटर का जवाब दिया है। सुषमा स्वराज ने कहा कि वह पाकिस्तान नहीं जा पाएंगी और उनकी जगह भारत की तरफ से केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर और एचएस पुरी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे।

सिद्धू पर दिया ये बयान
वहीं सिद्धू के पाकिस्तान जाने पर क्या उन्हें लोगों से माफी मांगनी चाहिए पर वीके सिंह ने कहा कि करतारपुर को लेकर किसी भी तरह की आलोचना नहीं की गई थी, बल्कि इससे इतर भी कई और मुद्दे हैं जिनपर बात होनी चाहिए। अगर देश, समुदाय और लोगों के लिए कुछ अच्छा हो रहा है तो उसकी तारीफ की जाएगी। लेकिन अगर इससे इतर अगर वह कुछ किया जाता है तो लोग उसकी आलोचना करेंगे। आपको बता दें कि पा ने सिद्धू को भी इस कार्यक्रम में न्योता दिया है।

चुनाव नहीं लड़ने की वजह
जिस तरह से सुषमा स्वराज ने अब चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है उसपर वीके सिंह ने कहा कि वह एक वरिष्ठ और स्थापित नेता हैं। उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी गई उसका उन्होंने काफी अच्छे से निर्वहन किया और उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला अपने स्वास्थ्य की वजह से लिया है। मुझे पूरा भरोसा है कि वह भविष्य में अहम जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगी।

इसे भी पढ़ें- अयोध्या Live: उद्धव ठाकरे ने किए रामलला के दर्शन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+