Video: मॉडल दिव्या पाहुजा मर्डर केस में पुलिस ने 3 को किया गिरफ्तार, शव, मोबाइल और BMW कार की तलाश जारी
मॉडल दिव्या पाहुजा हत्याकांड की पूरी सच्चाई अभी तक सामने नहीं आई है। उसके परिजनों का कहना है कि गैंगस्टर संदीप गडोली के भाई और बहन ने मिलकर दिव्या हत्या कराई है।
इस मामले में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज के आधार पर गिरफ्तारी की गई है। हत्या की वजह और हत्यारों के बारे में जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों का वीडियो सामने आया है।

मॉडल दिव्या पाहुजा हत्याकांड पर डीसीपी क्राइम विजय प्रताप का कहना है, ''2 जनवरी की शाम पुलिस को बस स्टैंड के पास एक होटल में एक महिला का शव होने की सूचना मिली...होटल में सीसीटीवी फुटेज देखने पर हमने पाया कि शव को तीन लोगों ने बीएमडब्ल्यू कार में होटल से बाहर निकाल दिया था... होटल के मालिक अभिजीत और उनके दो कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।''
गुरुग्राम के सिटी प्वाइंट होटल से सामने आए सीसीटीवी फुटेज में दो लोग कंबल में एक लाश को लपेट कर ले जाते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि सीसीटीवी फुटेज में दिख रही लाश दिव्या की ही है। पुलिस दिव्या की लाश के साथ BMW कार और उसके मोबाइल फोन की तलाश कर रही है।
Recommended Video
यह भी देखें: Ujjain news: नशे में धुत होकर घर आए बेटे को कलयुगी पिता ने दी दर्दनाक मौत
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए होटल के मालिक अभिजीत सिंह ने बताया कि दिव्या के पास उसकी कई अश्लील तस्वीरें थीं। उसका कहना है कि दिव्या उसे ब्लैकमेल कर पैसों की डिमांड करती थी। इसी से तंग आकर उसने उसकी हत्या की।
हालांकि दिव्या के परिवार वाले गैंगस्टर संदीप गडोली के भाई और बहन के ऊपर होटल मालिक के साथ मिलकर दिव्या की हत्या का आरोप लगा रहे हैं। बता दें कि साल 2016 में संदीप गडोली पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था।
यह भी देखें: Indore news: रणजीत हनुमान की प्रभातफेरी में चाकूबाजी, एक की मौत, Video Viral
पुलिस दिव्या की लाश, उसके मोबाइल और BMW कार की तलाश कर रही है। उसके मोबाइल फोन मिलने के बाद ही अभिजीत सिंह के कहे बातों की सच्चाई का पता चल सकेगा।
यह भी देखें: भारत ने मालदीव से सेना नहीं हटाई तो लोकतंत्र खतरे में पड़ जाएगा, किसके इशारों पर बोल रहे राष्ट्रपति मुइज्जू?












Click it and Unblock the Notifications