Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Super Flower Moon 2020: भारत में भी लोगों ने किया 'सुपरमून' का दीदार, तस्वीरें आईं सामने

नई दिल्ली। भारत में चांद के दीवानों को आज (गुरुवार) बड़ा, चमकीला और खूबसूरत सुपरमून का दीदार करने का मौका मिला। देशभर के विभिन्न हिस्सों से लोगों ने साल के आखिरी सुपरमून को देखा, सोशल मीडिया पर चांद की कुछ खूबसूरत तस्वीरें भी सामने आई हैं जो अब काफी वायरल हो रही हैं। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आसमान साफ होने की वजह से यहां बड़ा और चमकीला चांद नजर आया। गौरतलब है कि यह खगोलीय घटना तब होती है जब पृथ्वी की कक्षा में घूमते हुए चंद्रमा, धरती के सबसे नजदीक आ जाता है, इस स्थिति को 'पेरीजी' कहा जाता है।

भारत में लोगों ने किया चांद का दीदार

भारत में लोगों ने किया चांद का दीदार

7 मई की शाम को दुनिया के कई हिस्से में साल का आखिरी फुल सुपरमून नजर आया। जिस समय आसमान में चांद नजर आया तो उस दौरान लोगों ने अपने फोन और कैमरों से उसको तस्वीरों में कैद कर लिया। आसमान में सुपरमून ऐसा लग रहा था मानों इसे एक बड़ी बिन्दी लगा दी गई हो। ऐसा माना जा रहा था कि भारत में यह खूबसूरत नजारा नहीं देखने को मिलेगा लेकिन गुरुवार देर रात आसमान साफ होने के बाद कई हिस्सों में चांद को देखा जा सका।

भारत समेत दुनिया ने देखा सुपरमून

दुनिया की बात करें तो यह अद्भुत नजारा अमेरिका, जापान, जर्मनी, रूस के साथ कई देशों में देखने को मिला। सोशल मीडिया पर भारत के कई शहरों से लोगों ने सुपरमून का दीदार किया और उसकी तस्वीरें भी साझा की हैं। बता दें कि ऐसा अद्भुत नजारा अब अगले साल 2021 में ही देखने को मिलेगा। बता दें कि भारत में सुपरमून को पूर्णिमा के नाम से भी जानते हैं।

भारत में इस दिन का आध्यात्मिक महत्व

गुरुवार को भारत समेति कई देशों में बुद्ध पूर्णिमा का उत्सव मनाया गया, इसी दिन भगवान गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था इसलिए इसे बुद्ध पूर्णिमा के रूप में भी मनाया जाता है। भारत में इस दिन का आध्यात्मिक महत्व भी है, आस्थावान लोग आज के दिन को दीपावली और अमावस्या के बाद साधना के लिए सबसे महत्वपूर्ण दिन मानते हैं।

साल का दूसरा चंद्र ग्रहण अगले महीने

आज से करीब एक माह बात साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगने वाला है, ये साल का दूसरा ग्रहण होगा, चंद्रग्रहण 5 जून 2020 को लगेगा, इस साल जून के महीने में ही सूर्य और चंद्र दोनों ही ग्रहण लगने वाले हैं। 5 जून को चंद्र ग्रहण लगने के बाद 21 जून को सूर्य ग्रहण लगेगा, इन दोनों ही ग्रहणों को भारत में देखा जा सकेगा, इस साल पड़ने वाले ग्रहणों की बात करें तो इस वर्ष 6 ग्रहण लगेंगे, इस वर्ष 6 जून से 5 जुलाई के मध्य ही तीन ग्रहण लगने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Super Flower Moon of 2020: विश्व ने किया साल के आखिरी 'सुपरमून' का दीदार, देखें तस्वीरें

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+