कुछ भी कहने और करने से जिन्ना महापुरुष साबित नहीं हो जाएंगे

नई दिल्लीः मुस्लिम अलीगढ़ यूनिवर्सिटी में जिन्ना की फोटो को लेकर काफी विवाद हुआ। इस विवाद में कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने अपने बयान दिए। यूनिवर्सिटी के बाहर छात्र दलों के बीच लड़ाई झगड़ा भी देखने को मिला। मामला पुलिस रिपोर्ट तक पहुंच गया। अब इस मामले में हिंदू परिषद की ओर से भी बयान आया है।

 Vishva Hindu Parishad on Jinnah portrait row

विश्व हिंदू परिषद के इंटरनेशनल अध्यक्ष विष्णु सदाशिव कोजके ने जिन्ना के मामले में कहा है कि मोहम्मद अली जिन्ना को किसी भी पैमाने से राष्ट्रपुरुष नहीं माना जा सकता है और हिंदुस्तान मैं उसे सम्मान नहीं मिलना चाहिए।

जिन्ना मामले में इससे पहले उत्तर प्रदेश के बहराइच से भारतीय जनता पार्टी की सांसद सावित्रीबाई फुले ने कहा है मोहम्मद अली जिन्ना ने आजादी की लड़ाई लड़ी और वो एक महापुरुष थे। फुले ने कहा कि उनकी तस्वीर पर विवाद का कोई तुक नहीं है क्योंकि वो महापुरुष थे, हैं और रहेंगे।

भाजपा सांसद ने कहा कि ऐसे महापुरुष की तस्वीर जहां जरूरत हो उस जगह पर लगाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि गरीबी, भुखमरी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए जानबूझकर ऐसे मामले उठाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- आजादी की लड़ाई लड़ने वाले जिन्ना महापुरुष थे और हमेशा रहेंगे: भाजपा सांसद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+