Arun Jaitley: जेटली के घर पर हुई थी वीरेंद्र सहवाग की शादी, क्रिकेट से था खास लगाव
नई दिल्ली। आज पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री और सीनियर बीजेपी नेता अरुण जेटली के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए भाजपा मुख्यालय में रखा जायेगा और दोपहर दो बजे के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। गौरतलब है कि अरुण जेटली का शनिवार दोपहर को दिल्ली के एम्स में निधन हो गया था, वो नौ अगस्त से एम्स हॉस्पिटल में भर्ती थे, जहां उन्होंने कल अंतिम सांस ली।

अरुण जेटली के घर पर हुई थी वीरेंद्र सहवाग की शादी
बहुमुखी प्रतिभा के धनी जेटली को क्रिकेट के खास लगाव था, वह काफी सालों तक डीडीसीए के अध्यक्ष रहे, इसलिए उनके निधन से क्रिकेट जगत भी काफी दुखी है, आप में से बहुत लोग शायद ये जानते होंगे कि पूर्व भारतीय धुरंधर वीरेंदर सहवाग की शादी जेटली के ही आधिकारिक आवास पर हुई थी।
Recommended Video

सहवाग और आरती की शादी 22 अप्रैल 2004 को हुई थी
मालूम हो कि सहवाग और आरती की शादी 22 अप्रैल 2004 को दिल्ली के 9 अशोका रोड पर हुई थी। जेटली का आधिकारिक आवास होने के चलते शादी में कड़ी सुरक्षा थी और एक भी मीडियाकर्मी को एंट्री नहीं दी गई थी, मेहमानों को भी गेट पर कार्ड दिखाकर ही एंट्री मिली थी।
जेटली के निधन पर भावुक हुए सहवाग
जेटली के निधन से आहत सहवाग ने Twitter पर लिखा है कि अरुण जी के जाने का बहुत दुख है। उन्होंने दिल्ली के क्रिकेटरों को भारत का प्रतिनिधित्व करने में अहम भूमिका निभाई। एक वक्त था, जब दिल्ली के क्रिकेटरों को हाई लेवल तक जाने का मौका नहीं मिल पाता था, लेकिन डीडीसीए की लीडरशिप के दौरान उन्होंने दिल्ली के क्रिकेटरों को यह मौके दिलाए। वह खिलाड़ियों की जरुरतें सुनते थे और उन्हें हल भी करते थे। मेरी प्रार्थना और संवेदना उनके परिवार के साथ हैं।












Click it and Unblock the Notifications