बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के ब्रांड एंबेसडर बने विराट कोहली
नई दिल्ली। अपने छोटे से करिअर में ही सफलता की नई बुलंदियों को छूने वाले टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज विराट कोहली को भारत की सबसे बड़ी सेना 'बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स' का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। बीएसएफ में 2.5 लाख सैनिक हैं जो कि देश की सबसे महत्वपूर्ण पाकिस्तान और बांग्लादेश से लगी सीमा की सुरक्षा करती है।
बीएसएफ चीफ सुभाष जोशी और सेना के अन्य सदस्य खेल के प्रति उनके समर्पण और कड़ी मेहनत के बारे में उनसे बात करेंगे। जोशी का कहना है कि उन्होने कम समय में ही क्रिकेट के मैदान में सफलताएं पाई हैं, वहीं सेना भी देश की सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयास करती रहती है। अत: विराट को बीएसएफ का एंबेसडर चुना गया है ताकि युवाओं को सेना में शामिल होने की प्रेरणा मिल सके।

25 वर्षीय विराट ने 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने टेस्ट करिअर की शुरूआत की थी। टीम इंडिया को विश्व कप 2011 और 2013 में चैम्पियंस ट्रॉफी दिलाने में भी विराट की भूमिका महत्वपूर्ण थी।
यह ध्यान देने योग्य है कि सेना गृहमंत्रालय के अन्तर्गत आती है। देश में आंतरिक सुरक्षा को बनाये रखने के लिए भी बीएसएफ की मदद ली जाती है।












Click it and Unblock the Notifications