विराट कोहली ने बताया कैसे उन्हें समझाती हैं अनुष्का शर्मा, कहा- 'वो मेरी ताकत है, अगर ना होती तो...'

विराट कोहली ने बताया कैसे उन्हें समझाती हैं अनुष्का शर्मा, कहा- 'वो मेरी ताकत है, अगर ना होती तो...'

Virat Kohli on Anushka Sharma: क्रिकेटर विराट कोहली ने अपनी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को लेकर कहा कि वो उनकी ताकत हैं। विराट कोहली ने कहा कि अनुष्का शर्मा उनको बहुत अच्छे से समझती हैं। विराट ने ये भी बताया कि अनुष्का के साथ उन्हें क्वालिटी टाइम बिताान अच्छा लगता है, जिसमें वो अपनी पत्नी के साथ हर मुद्दे पर लंबी चर्चा करते हैं। विराट कोहली ने हाल ही में दिए अपने एक इंटरव्यू में इन बातों का खुलासा किया। जिसमें वो अपने क्रिकेट के प्रदर्शन और मानसिक हालात के बारे में बात कर रहे थे। विराट कोहली ने इस इंटरव्यू में ये भी कहा कि उनके रिश्तों में भी काफी उतार-चढ़ाव आए हैं लेकिन फिर भी वो साथ हैं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली हाल ही में पैरेंट्स बने हैं। अनुष्का ने एक बेटी को जन्म दिया है। जिसका नाम वामिका है।

अनुष्का मेरे मन की बात समझ लेती हैं- कोहली

अनुष्का मेरे मन की बात समझ लेती हैं- कोहली

विराट कोहली ने कहा, अनुष्का और मैं हम दोनों के मन में क्या चल रहा है, इसपर बहुत गहराई से बातचीत होती है। अनुष्का मेरे मन की बातों को बहुत अच्चे से समझ लेती हैं। मेरे मन में क्या चल रहा, कौन सी चीज है, जो मुझे परेशान कर रही है, वो हर बात को बहुत ही अच्छे से समझाती है।

विराट कोहली ने कहा, अगर मेरे जीवन में अनुष्का नहीं होती तो शायद मेरे पास 'स्पष्टता' नहीं होती। बिल्कुल सही सोच लेती है कि मैं क्या सोच रहा हूं।

अनुष्का हमेशा से मेरी ताकत रही हैं: विराट कोहली

अनुष्का हमेशा से मेरी ताकत रही हैं: विराट कोहली

विराट कोहली ने कहा, अनुष्का की समझाई बातें और हमारे बीच हुई चर्चा मुझे हर तरह की नकारात्मकता (नेगेटिविटी) से दूर रखता है। अनुष्का खुद एक ऐसे स्तर पर हैं, जहां उन्हें उस नकारात्मकता से बहुत अधिक जूझना पड़ता है। इसलिए वह मेरी स्तिथि को बहुत अच्छे से समझती हैं और मैं उसकी स्थिति को समझता हूं। अनुष्का हमेशा से हमारे रिश्ते के लिए एक ताकत स्तंभ रही हैं। वह हमेशा से मेरी ताकत रही हैं।

'हम हमेशा एक-दूसरे के साथ रहना पसंद करते है'

'हम हमेशा एक-दूसरे के साथ रहना पसंद करते है'

विराट कोहली ने आगे कहा, मैं और अनुष्का शर्मा हमेशा एक-दूसरे के साथ रहना पसंद करते है। हमें साथ रहने के लिए कोई वजह की जरूरत नहीं होती है। मैंने ये महसूस किया है कि हमारी जिंदगी में कितनी भी उतार-चढ़ाव आ जाए लेकिन फिर भी हम हमेशा एक-दूसरे के साथ ही होते हैं।

विराट ने कहा कि हमें जैसे-जैसे जीवन में आगे बढ़ रहे हैं वैसे-वैसे यह एहसास होता जा रहा है कि एक-दूसरे के साथ समय बिताना सबसे ज्यादा मायने रखता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+