अनुष्का ने किया विराट कोहली को Kiss, लोगों को याद आए जस्टिन बीबर, तस्वीरें वायरल
नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा की गिनती हॉटेस्ट कपल्स में होती है, दोनों की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं, इस बार भी दोनों की एक तस्वीर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचाया हुआ है, वायरल हो रही विराट-अनुष्का की इस तस्वीर में अनुष्का पति कोहली को किस करती नजर आ रही हैं।
अनुष्का शर्मा ने किया कोहली को किस
इस तस्वीर को देखकर लोगों को मशहूर सिंगर जस्टिन बीबर और उनकी प्रेमिका की याद आ रही है। लोगों ने इसे रोमांटिक और हॉट पिक्चर करार दिया है।
लोगों को याद आई जस्टिन बीबर ....
गौरतलब है कि हाल ही में जस्टिन बीबर ने यह फोटो शेयर करते हुए अपनी सगाई की घोषणा की है। इस फोटो में उनकी मंगेतर हेली बाल्डविन भी उन्हें गाल पर ठीक आंखों के नीचे किस करती दिख रही हैं।

अपनी 'Beauty' के साथ एक दिन...
फिलहाल दोनों की तस्वीर दोनों के चाहने वालों के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है। ये तस्वीर विराट कोहली ने ही शेयर की है, जिसे शेयर करते हुए विराट कोहली ने लिखा है- अपनी 'Beauty' के साथ एक दिन।
वन-डे सीरीज 12 जुलाई से
आपको बता दें कि टीम इंडिया लगभग 80 दिनों के लंबे शेड्यूल पर इंग्लैंड दौरे में हैं। टी-20 में 2-1 से मात देने के बाद अब टीम के सदस्यों को थोड़ा वक्त मिल गया है क्योंकि भारत को अब वन-डे सीरीज 12 जुलाई से खेलनी है। ऐसे में सभी खिलाड़ी अपने परिवार संग क्वालिटी टाइम बीता रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications