गाजियाबाद के फ्लाईओवर पर बाढ़ का वीडियो निकला फेक, इस जगह भरा था पानी
Recommended Video

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में पिछले दो दिनों रुक-रुककर हो रही बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। भारी बारिश के चलते दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में कई जगहों पर भारी जलभराव हो गया था। इसी दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें एक एलिवेटेड पुल पर पानी भरा हुआ है। यह वीडियो गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन के हिंडन एलिवेटेड रोड का बताया गया था।

लेकिन अब गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने बताया कि उनके किसी भी एलिवेटेड पुल पर जलभराव नहीं हुआ था। इसके उन्होंने सबूत भी पेश किया है। जीडीए ने इस वीडियो को फेक करार दिया था। बता दें कि इस पुल का 11 महीने पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने उद्घाटन किया था। जीडीए ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर हिंडन एलिवेटेड पुल की एक तस्वीर डाली है। जिसमें हिंडन ऐलिवेटेड पुल पर लगे क्रॉस बेरियर की पट्टियो की कलर पीला और काला है।

जबकि कल वायरल हुए वीडियो में दिख रहे पुल की क्रॉस बेरियर की पट्टियों का कलर काला और सफेद था। एनएनआई ने भी ट्विटर पर इससे संबंधित एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने भी अपनी गलती मानी है। एएनआई ने अपने नए ट्वीट में जगह की सही करते लिखा कि, यह वीडियो दिल्ली के एनएच 24 के दिल्ली आईपी एक्सटेंशन का है। जीडीए ने दिल्ली-एनसीआर के निवासियों को आश्वासन दिया कि लोग हिंडन एलिवेटेड रोड का उपयोग जारी रख सकते हैं क्योंकि इसकी स्थिरता को लेकर किसी भी प्रकार का खतरा नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications