गहरे पानी में जाने लगी बच्ची, कुत्ते ने बचाई जान, सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है वीडियो
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर लोग अपने पालतू कुत्ते की तस्वीरें और वीडियोज डालते रहते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर पालतू कुत्ते की एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आज भावुक हो उठेंगे। अपने मालिक के प्रति कुत्तों की वफादारी जगजाहिर है, लेकिन छोटी सी बच्ची को बचाने के लिए कुत्ते ने जो किया वो देखकर लोग उसकी तारीफ कर रहे हैं।

बच्ची की बचाई जान
सोशल मीडिया पर एक छोटी सी बच्ची की वीडियो वायरल हो रही है। वीडियो में उसके साथ उसका एक पालतू कुत्ता भी नजर आ रहा है। खेलते-खेलते बच्ची की गेंद नदी में चली जाती है, जिसे लाने के लिए बच्ची नदी में उतरने की कोशिश करने लगती है, लेकिन जैसे ही बच्ची पानी की ओर बढ़ती है उसे पालतू कुत्ता खींचकर बाहर गिरा देता है।

16 सेकेंड के वीडियो में मचाया तहलका
बच्ची को बाहर खींचकर कुत्ता खुद पानी में उतरकर बच्ची की गेंद लेकर आता गै। सोशल मीडिया पर 16 सेकेंड का ये वीडिय वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने लोगों को हिलाकर रख दिया है। लोगों को भावुक कर देने वाले इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। इस वीडियो को अब तक इस वीडियो को 40 लाख लोग देख चुके हैं और यह 93 हजार से ज्यादा रीट्वीट किया गया है।

दो दिन में वायरल हुआ वीडियो
वीडियो को Physics-astronomy.org अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो ने शेयर होते ही तहलका मचा दिया। 16 जून को इस वीडियो को अपलोड किया गया और मात्र 2 दिन में ही इसे 30 लाख 95 लोगों ने देख लियालोग इस वीडियो पर दिलचस्प कमेंट कर रहे हैं। लोग कुत्ते की वफादारी की तारीफ कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications