रईस की माहिरा खान भारत के खिलाफ ये क्या बोल गईं, वीडियो हुआ वायरल
रईस फिल्म को रिलीज कराने के रास्ते में आ रही मुश्किलों का सामना कर रहे शाहरुख खान के सामने इस वीडियो से नई परेशानी खड़ी हो सकती है।
मुंबई। शाहरुख खान की आनेवाली फिल्म 'रईस' की पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान, एक टॉक शो में भारत और बॉलीवुड के खिलाफ कुछ ऐसा बोल गईं, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दोनों देशों के बीच भारी तनाव के बीच बॉलीवुड में पाकिस्तानी कलाकारों के काम करने पर एक तरह से बैन लगा हुआ है। रईस फिल्म को रिलीज कराने के लिए शाहरुख खान महाराष्ट्र नव निर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे से भी मिले। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद अब इस वीडियो की वजह से एक नई मुश्किल खड़ी हो सकती है। वीडियो में माहिरा खान पाकिस्तान के लिए अपनी देशभक्ति का प्रदर्शन करते हुए भारत के विरुद्ध कुछ कह रही हैं , जिस वजह से इसे काफी शेयर किया जा रहा है। Read Also: राज ठाकरे से मिले शाहरुख, बोले दोबारा नहीं करुंगा पाक कलाकारों संग काम

ट्विटर पर पोस्ट किया गया यह वी़डियो 2011 का है। इसमें माहिरा, पाकिस्तानी कमेडियन उमर शरीफ के साथ चैट शो में भाग ले रही हैं। एक तरफ कमेडियन उमर शरीफ पाकिस्तान के लिए देशभक्ति का बखान करते हुए भारत व बॉलीवुड की बुराई कर रहे हैं और दर्शक ताली पीट रहे हैं, वहीं उनके साथ माहिरा खान भी हां में हां मिलाते हुए बोल रही हैं। उमर शरीफ, माहिरा खान को भारत की सारी लड़कियों से ज्यादा खूबसूरत बता रहे हैं और कह रहे हैं कि सिर्फ अपने मुल्क पाकिस्तान को प्रमोट करना है। माहिरा खान भी उनके इस बात का समर्थन करते हुए 'बिल्कुल' और 'एब्सोल्यूटली, बिल्कुल' कह रही हैं। खैर वे पाकिस्तानी नागरिक हैं इसलिए ऐसा कहने में कुछ गलत नहीं है। लेकिन इसके आगे माहिरा खान ने जो कुछ कहा है, उसे सुनकर भारतीय नाराज हो सकते हैं।
उमर शरीफ कह रहे हैं कि वे बॉलीवुड को घोलकर पी चुके हैं और उनको किसी से कुछ नहीं लेना-देना। इस पर रईस की एक्ट्रेस माहिरा खान उनको सही ठहरा रही हैं। इसके बाद माहिरा ने कहा, 'आपको इंडिया से इंस्पायर्ड नहीं होना चाहिए।' माहिरा ने बॉलीवुड के खिलाफ भी बातें कहीं। वीडियो में उमर शरीफ भारत और बॉलीवुड की जमकर बुराई कर रहे हैं। उरी आतंकी हमले और भारत के सर्जिकल स्ट्राइक के बाद दोनों देशों के बीच रिश्ते काफी खराब हो गए। इससे पहले भारत में कई पाकिस्तानी आर्टिस्ट आए जिनमें फवाद खान, माहिरा, अली जफर और आतिफ असलम जैसे कलाकार शामिल हैं। पाकिस्तानी कलाकारों का महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने विरोध किया और इसके बाद बॉलीवुड में उन पर बैन लगाया गया। Read Also: फवाद खान के बाद अब पाकिस्तानी एक्टर माहिरा ने तोड़ी चुप्पी, पढ़िए क्या कहा












Click it and Unblock the Notifications