फवाद खान के बाद अब पाकिस्तानी एक्टर माहिरा ने तोड़ी चुप्पी, पढ़िए क्या कहा
नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव और शिवसेना-मनसे की ओर से बॉलीवुड में पाकिस्तानी कलाकारों के विरोध की धमकी के बीच एक और पाकिस्तानी एक्टर ने चुप्पी तोड़ी है। माहिरा खान ने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर अपना पक्ष रखा है।

माहिरा खान ने फेसबुक पर रखा अपना पक्ष
अपने फेसबुक प्रोफाइल पर माहिरा ने लिखा कि मैं पिछले पांच साल में अदाकारा के रुप में काम कर रही हूं। मेरा मानना है कि मैंने यहां और दूसरी जगह अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमता से पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान मैंने अपने देश के सम्मान को बनाए रखने के लिए अपनी सर्वश्रेष्ठ कोशिश की।
माहिरा खान ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा कि एक पाकिस्तानी के तौर पर और दुनिया की एक नागरिक होने के नाते मैं आतंकी घटना की सख्त निंदा करती हूं। ऐसे किसी भी कार्य का मैं विरोध करती हूं फिर चाहे वह किसी भी सरजमीं पर हो।
अभिनेत्री माहिरा खान ने सीधे शब्दों में अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि वो किसी भी तरह की आतंकी हरकत का विरोध करती हैं फिर ये घटना किसी भी सरजमीं पर क्यों न हो?
'शांतिपूर्ण दुनिया की मांगी दुआ'
इसके साथ-साथ माहिरा खान ने शांतिपूर्ण दुनिया के लिए दुआ भी मांगी। उन्होंने कहा कि मैं युद्ध और रक्तपात का विरोध करती हूं।
उन्होंने आगे कहा कि मेरा सपना और हमेशा ये उम्मीद रहेगी कि एक ऐसी दुनिया बने जहां शांति हों। जहां मेरा बच्चा सुकून से रह सके।
बता दें कि उरी हमले के बाद बॉलीवुड में पाकिस्तान के कलाकारों का विरोध शुरू हो गया था। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना समेत कुछ पार्टियों ने पाकिस्तानी एक्टर्स के विरोध का ऐलान किया था। उन्हें 48 घंटे के अंदर भारत छोड़ने का अल्टीमेटम दिया था।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications