Video: जब पालतू कुत्ते को चुराने के लिए घर में चोरों की तरह घुसा तेंदुआ

Video:जब पालतू कुत्ते को चुराने के लिए घर में चोरों की तरह घुसा तेंदुआ

नई दिल्ली। चोरों को घरों में दुकानों में चोरी करने के कई वीडियो आपने देखें होंगे। चोर दबे पांव घरों में घुसकर घर के कीमती सामानों को सेंध लगाकर भाग निकलते हैं, लेकिन आज जो वीडियो हम आपको दिखा रहे हैं उसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। इस बार घर के भीतर दंबे पांव चोर की तरह एक तेंदुआ घुसा, जिसने घर में घुसकर पालतू कुत्ते को चुराया और वहां से भाग निकला।

 Viral video: Leopard enters house in Karnataka, takes away owners pet dog

कर्नाटक के रिहायशी इलाकों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक तेंदुआ एक घर में घुसकर पालतू कुत्ते को उठा ले गया। एएनआई के मुताबिक रात के अंधेरे में तेंदुआ एक घर में दंबे पांव घुसता है, जिसके बाद वो घर में मौजूद एक पालतू कुत्ते को मुंह में दबाकर चुपचाप वहां से निकल जाता है। घटना कर्नाटक के शिवमोगा जिले की है। 14 सितंबर को हुई ये घटना सड़के के किनारे लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

न्यूज एजेंसी ANI ने इसका वीडियो भी जारी किया है। वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि तेंदुआ कुत्ते को मुंह में दबाए हुए घर की दीवार से फांदकर वहां से भाग जाता है। एएनआई द्वारा वीडियो जारी किए जाने के बाद लोग इस वीडियो को तेजी से लाइक कर रहे हैं। गौरतलब है कि यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले जनवरी महीने में इसी तरह से तेंदुए ने एक सोते हुए कुत्ते पर हमला बोल दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+