आरएसएस की महिला के पाकिस्तानी फाइटर को पीटे जाने के वीडियो का वायरल सच
आरएसएस की महिला के पाकिस्तानी कुस्तीबाज को पीटे जाने का सच
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर आरएसएस दुर्गा वाहिनी की एक महिला के पाकिस्तान की फाइटर को पीटे जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। 11 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स वाले नमो इंडिया क्लब नाम के पेज पर यह वीडियो 19 जून को शेयर किया है जिसे अबतक 80000 से ज्यादा बार देखा जा चुका है और एक हजार बार से ज्यादा शेयर हो चुका है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया है 'मुम्बई मे एक पाकिस्तानी लेडीज फ्रीस्टाइल कुस्तीबाज महिला रिंग मे खडे हो कर भारतीय महिलाओ को गाली देते हुये रिग मे आने के लिये चैलेन्ज करने लगी इसके चैलेन्ज को स्वीकार करते हुये RSS की दुर्गा वाहिनी की महिला सन्ध्या फडके नाम की महिला रिंग मे उतर कर आई आगे क्या हुआ इस वीडियो मे आप खुद देखे'
इस वीडियो में एक महिला कुस्तीबाज दर्शकों की भीड़ को खुली चुनौती देते दिख रही है। इसके बाद भगवा रंग के कपड़े पहने एक महिला उससे लड़ने के लिए रिंग में प्रवेश करती है और कुस्तीबाज को बुरी तरह से पीटती है।
ऑल्ट न्यूज ने इस विडियो की सच्चाई बताई है। साइट ने बताया है कि विडियो में दिख रही कुस्तीबाज पाकिस्तान की नहीं बल्कि भारतीय है। उनका नाम बीबी बुलबुल है। वह भारत की पहली पेशेवर रेसलर है। भगवा रंग की सलवार कमीज में दिख रही महिला का नाम कविता देवी है। जो कि फाइटर और हरयाणा की पूर्व वेट लिफ्टर हैं।
ये वीडियो जिस कार्यक्रम का है, वो जालंधर में 2016 में कॉन्टिनेंटल रेसलिंग एंटरटेनमेंट ने आयोजित किया था। सीडब्ल्यूई एक भारतीय प्रोफेशनल कुश्ती प्रशिक्षण अकादमी है जिसे भारतीय-अमेरिकी प्रोफेशनल पहलवान द ग्रेट खली ने स्थापित किया है। सीडब्ल्यूई के यूट्यूब चैनल पर भी ये वीडियो देखा जा सकता है। ऐसे में जिस तरह से इस वीडियो को पेश किया जा रहा है, वो पूरी तरह गलत और मनगढ़ंत है।












Click it and Unblock the Notifications