VIDEO: कोरोना के फिक्र को डांस में उड़ाते नजर आए अस्पताल में भर्ती दिल्ली के दारोगा साहब
नई दिल्ली। देश में कोरोना का कहर लगतार बढ़ता जा रहा है। 7 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमण और मृत्यु दर, दोनों में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोत्तरी हुई है। अस्पतालों में मरीजों को भर्ती करने में भी समस्या आ रही है। लेकिन इसी के बीच-बीच में हॉस्पिटलों से कुछ ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि जिंदगी जीने के जश्न के आगे कोरोना का डर धुएं में उड़ जाएगा। जी हां सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें दिल्ली के एक दारोगा साहब 'डॉक्टरी डांस' कर रहे हैं।

अपोलो में चल रहा है दारोगा साहब का कोरोना का इलाज
दिल्ली के अपोलो अस्पताल में इलाज करवा रहे सब इंस्पेक्टर जे पी नागर क्वारंटीन सेंटर में समय काटने के लिए डांस करते हैं। उनका डांस करने वाला वीडियो काफी वायरल हो रहा है। डीसीपी ऑफिस बदरपुर में इनकी तैनाती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सब इंस्पेक्टर जेपी नागर आईपीएल के थीम म्यूजिक पर हाथ में पानी की दो खाली बोतल लेकर मस्ती में कमर मटका रहे हैं।
शनिवार को कराया था कोरोना टेस्ट
डांस करते करते सब इंस्पेक्टर खुद ही ठहाके भी लगा रहे हैं। आपको बता दें कि सब इंस्पेक्टर जेपी नागर का पिछले शनिवार को कोरोना टेस्ट हुआ था। पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद अस्पताल में उन्हें क्वारंटीन किया गया है और इलाज की जा रही है।
क्या है देश में कोरोना की स्थिति
देश भर में कोरोना का कहर लगातार जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना वायरस के 9983 नए मामले सामने आए, जबकि 206 लोगों की मौत हो गई है। मंत्रालय की साइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, देश में कोरोना मरीजों की संख्या 2.56 लाख को पार कर गई है। देशभर में अभी 125381 सक्रिय मामले हैं, जबकि 124093 मरीज ठीक हो चुके हैं। भारत में कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों का कुल आंकड़ा 7135 पर पहुंच चुका है।
देखें Video












Click it and Unblock the Notifications