VIDEO: राखी सावंत ने रेड बिकिनी में किए योग के आसन, जानिए लोगों ने क्या कहा?
गुरुवार यानी 21 जून को पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस मौके पर सिर्फ पीएम और नेताओं ने ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने भी योग किया। आइटम गर्ल और एक्ट्रेस राखी सावंत ने भी योग करते हुए अपने वीडियो इंस्टाग्राम पर डाले हैं।

मुंबई। गुरुवार यानी 21 जून को पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस मौके पर सिर्फ पीएम और नेताओं ने ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने भी योग किया। आइटम गर्ल और एक्ट्रेस राखी सावंत ने भी योग करते हुए अपने वीडियो इंस्टाग्राम पर डाले हैं। रेड बिकिनी में योग करते हुए राखी के ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं।
फिर हैं राखी सावंत के चर्चे
किसी न किसी कारण सुर्खियों में रहने वालीं राखी सावंत एक बार चर्चा में हैं। राखी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कुछ वीडियो इंस्टाग्राम पर डाले थे, जो वायरल हो गए हैं। लाल बिकिनी में राखी अलग-अलग योग आसन कर रही हैं।
फैंस ने की फिटनेस की तारीफ
राखी एक स्टूडियो के अंदर कई लोगों के साथ योग कर रही हैं। एक वीडियो में वो आसन कर रही हैं, वहीं दूसरे में वो थकने के बाद लेट गई हैं। उनके इन वीडियोज पर हजारों लाइक्स आ चुके हैं। फैंस ने राखी सावंत की फिटनेस की खूब तारीफ की है।
पिछले साल भी ऐसे ही किया था योग
पिछले साल भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर राखी ने बिकिनी में योग करते हुए तस्वीरें और वीडियो डाले थे। तब तो राखी का मजाक उड़ाया गया था, लेकिन इस बार फैंस ने उनकी दिल खोलकर तारीफ की है।
ये भी पढ़ें: इस IPS अफसर की बॉडी पर दिल हार बैठी महिला, मिलने के लिए पंजाब से पहुंची मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications