VIRAL: मुंबई में ब्वॉयफ्रेंड निक के साथ डिनर डेट पर गईं प्रियंका, तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाई खलबली

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों सोशल मीडिया की क्वीन बनी हुई हैं। उनके ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ प्रियंका की तस्वीरों ने इंटरनेट पर खलबली मचा दी है। हाल ही में प्रियंका निक को मुंबई घुमाने भी लेकर आईं।

Priyanka Chopra, Nick Jonas

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों सोशल मीडिया की क्वीन बनी हुई हैं। उनके ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ प्रियंका की तस्वीरों ने इंटरनेट पर खलबली मचा दी है। हाल ही में प्रियंका निक को मुंबई घुमाने भी लेकर आईं। शुक्रवार रात दोनों मुंबई के एक रेस्टोरेंट में डिनर डेट के लिए गए, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। प्रियंका के फैंस उनके ब्वॉयफ्रेंड से काफी खुश लग रहे हैं।

निक को डिनर पर लेकर गईं प्रियंका

निक को डिनर पर लेकर गईं प्रियंका

अपनी 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा इन दिनों प्यार के नशे में हैं। अमेरिकी सिंगर निक जोनस के साथ प्रियंका ने अपना रिश्ता पब्लिक कर दिया। हाल ही में वो उन्हें अपना शहर घुमाने मुंबई भी लेकर आईं। गुरुवार देर रात दोनों मुंबई पहुंचे, जिसके अगले ही दिन प्रियंका निक को लेकर डिनर पर गईं। दोनों शुक्रवार रात मुंबई के एक रेस्टोरेंट में डिनर करने पहुंचे।

फैंस को भाई निक की ये अदा

फैंस को भाई निक की ये अदा

मुंबई में प्रियंका और निक को साथ में देखने के लिए फैंस और मीडिया का जमावड़ा लग गया। डिनर डेट पर गए दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। उनकी तस्वीरों पर पूरी दुनिया से फैंस के कमेंट्स आ रहे हैं। भीड़ से निकालते वक्त निक ने प्रियंका का हाथ एक पल के लिए भी नहीं छोड़ा, फैंस को उनकी ये अदा काफी पसंद आई।

दोनों पर बराबर है प्यार का खुूमार

दोनों पर बराबर है प्यार का खुूमार

वैसे प्यार का नशा सिर्फ प्रियंका पर ही नहीं, बल्कि निक पर भी खूब है। निक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रियंका का एक वीडियो पोस्ट किया है और साथ ही दिल वाला इमोजी भी बनाया है। प्रियंका और निक के अफेयर के चर्चे तो काफी समय से थे, लेकिन इसपर मुहर हाल ही में लगी है।

क्या निक ने प्रियंका को साथ रहने के लिए कहा?

क्या निक ने प्रियंका को साथ रहने के लिए कहा?

खबरों की मानें तो मुंबई में प्रियंका का ड्रीम हाउस बनकर तैयार हो गया है। 100 करोड़ की कीमत के इस सी-फेसिंग बंग्लो के गृह-प्रवेश के लिए प्रियंका मुंबई आई हैं। ऐसे में वो चाहती थीं कि निक उनके साथ मौजूद रहें और उनके परिवार और करीबी दोस्तों से मिलें। अंग्रेजी मीडिया की मानें तो प्रियंका और निक का रिश्ता दिनोंदिन मजबूत होता जा रहा है। निक तो प्रियंका को लेकर इतने सीरियस हैं कि उन्होंने 'देसी गर्ल' को अपने साथ रहने का भी न्योता दे दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+