विपश्यना ने पुलिस के सामने उगला राज, हिंसा के बीच किसकी गाड़ी से डेरा पहुंची थी हनीप्रीत
विपश्यना ने पुलिस के बताया राम रहीम, हनीप्रीत, एसयूवी और दंगे का कनेक्शन
नई दिल्ली। हनीप्रीत की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही पुलिस ने सोमवार को गुरमीत की करीबी और डेरा सच्चा सौदा प्रबंधन ट्रस्ट की अध्यक्ष विपश्यना इंसां से पूछताछ की है। पूछताछ में हनीप्रीत को लेकर ही विपश्यना से ज्यादा सवाल किए गए। विपश्यना से कुछ अहम जानकारियां पुलिस को मिली हैं।


हिंसा भड़कने पर पहुंची थी सिरसा
विपश्यना ने पुलिस को बताया कि 25 अगस्त को गुरमीत सिंह को जेल भेजे जाने और हरियाणा में हिंसा भड़कने के बाद हनीप्रीत पंचकूला से सिरसा स्थित डेरे में पहुंची थी। विपश्यना ने एसआईटी को बताया कि वो दो दिन सिरसा में रही। विपश्यना से पुलिस ने 3 घंटे 20 मिनट तक पूछताछ की। विपश्यना से पुलिस को हनीप्रीत और राम रहीम के रिश्तों के साथ-साथ 25 अगस्त को भड़की भंयकर हिंसा से हमीप्रीत के रिश्ते को लेकर भी अहम जानकारी दी।

हनीप्रीत को दी थी एसयूवी
विपश्यना ने बताया कि 25 अगस्त को हिंसा के बाद उसी ने हनीप्रीत के लिए एसयूवी कार भेजी थी, जिससे वो डेरे पर आई थी। इसके बाद 27 अगस्त को वो डेरे से चली गई। विपश्यना ने कहा कि डेरे से हनीप्रीत की कार्यकारी समिति की सदस्यता से खत्म कर दी गई है। विपश्यना ने एसआईटी को बताया कि हनीप्रीत कुछ और लोगों के साथ वहां से निकली थी लेकिन फिर उनसे अलग हो गई।

विपश्यना और हनीप्रीत में तनातनी
गुरमीत के डेरे में हनीप्रीत के आने से पहले विपश्यना उसके बेहद करीब थी। हनीप्रीत जब राम रहीम की करीबी हो गई तो विपश्यना को मैनेजमेंट का काम दे दिया गया। इस बात को लेकर विपश्यना के दिल में उसके लिए खटास है। हनीप्रीत से विपश्यना का लगातार टकराव रहा है। 35 साल की विपश्यना डेरा संचालित कॉलेज से ही स्नातक हैं। वो डेरा के स्वास्थय कैंप, खाना और कपड़े बांटने का काम देखती है। रक्तदान के कैंप भी वो ही देखती हैं।
हनीप्रीत के चलते राम रहीम से दूर हुई थी विपश्यना, अब ऐसे लेगी उससे बदला












Click it and Unblock the Notifications