हनीप्रीत के चलते राम रहीम से दूर हुई थी विपश्यना, अब ऐसे लेगी उससे बदला
हनीप्रीत के चलते राम रहीम से दूर हुई थी विपश्यना, अब ऐसे लेगी उससे बदला
नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम के जेल जाने के बाद हनीप्रीत गायब है। पुलिस को उसकी तलाश है। वहीं गुरमीत के बाद डेरे का काम देख रही विपश्यना इंसा ने पुलिस से पूछताछ है। कुछ दिन से उसे अंडरग्राउंड बताया जा रहा था। कहा जा रहा है कि विपश्यना किसी भी सूरत में हनीप्रीत को गिरफ्तार कराना चाहती है। इसकी वजह उसकी उससे पुरानी चिढ़ है।


विपश्यना थी गुरमीत की करीबी, हनीप्रीत ने ली जगह
गुरमीत के डेरे में हनीप्रीत के आने से पहले विपश्यना उसके बेहद करीब थी। हनीप्रीत जब राम रहीम की करीबी हो गई तो विपश्यना को मैनेजमेंट का काम दे दिया गया। इस बात को लेकर विपश्यना के दिल में उसके लिए खटास है। हनीप्रीत से विपश्यना का लगातार टकराव रहा है। गुरमीत के जेल जाने के बाद से विपासना ने कहा कि हनीप्रीत का डेरा सच्चा सौदा से कोई लेना देना नहीं है, उसने हनीप्रीत को भी सरेंडर करने को कहा था।
विपश्यना से कई घंटे तक पुलिस ने पूछताछ की है। माना जा रहा है कि वो पुलिस को कुछ ऐसे राज बता सकती है, जिससे हनीप्रीत के लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है। दोनों को नजदीक से जानने वालों की मानें तो हनीप्रीम से बदला लेने के लिए विपश्यना उसके खिलाफ कुछ अहम सबूत पुलिस को दे सकती है।
Recommended Video


हनीप्रीत को गोद ली हुई बेटी कहता था गुरमीत
हनीप्रीत सिंह को गुरमीत अपनी गोद ली हुई बेटी कहता था। हनीप्रीत का पति से तलाक हो चुका है। हनीप्रीत ज्यादातर मौकों पर गुरमीत के साथ ही दिखती है और उसकी करीबी मानी जाती है। हनीप्रीत गुरमीत के साथ फिल्मों में भी काम करती है। हनीप्रीम के साथ गुरमीत के शारीरिक संबंध होने की बी बात कही जाती है।

विपश्यना देखती हैं डेरा
35 साल की विपश्यना डेरा संचालित कॉलेज से ही स्नातक हैं। वो डेरा के स्वास्थय कैंप, खाना और कपड़े बांटने का काम देखती है। रक्तदान के कैंप भी वो ही देखती हैं। वो डेरा के 250 सदस्यों के ग्रुप की भी हेड है। गुरमीत की गिरफ्तारी के बाद उसने एक वीडियो जारी कर शान्ति रखने की भी अपील की थी।
पढ़ें-पता चल गया कहां है हनीप्रीत, जल्द हो सकती है गिरफ्तार












Click it and Unblock the Notifications