आरक्षण की आग में जल उठा नागालैंड, सरकारी इमारतों में लगाई आग

नागालैंड में हिंसा भड़क उठी है। महिलाओं को आरक्षण दिए जाने के बाद यहां प्रदर्शनकारी उग्र हो उठे और उन्होंने सरकारी इमारतों में आग लगा दी।

नई दिल्ली। नागालैंड में हिंसा भड़क उठी है। स्थानीय निकाय चुनावों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने पर यहां हिंसा भड़क उठी है। कोहिमा में प्रदर्शन ने उग्र रूप ले लिया है। प्रदर्शनकारियों ने सरकारी इमारतों में आग लगा दी। प्रदर्शन उग्र होता देख शहर में अर्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है।

 Violence in Nagaland: Protesters attack government offices in Kohima

प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय, म्यूनिसिपल काउंसल और जिला कमिश्नर के ऑफिस पर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। इस हिंसा में अब तक 2 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल हो चुके हैं। हिंसा के बाद सरकार ने शहर में मोबाइल इंटरनेट सेवा बाधित कर दी है।

प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री टीआर जेलिआंग के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शकारियों ने मांग की है कि जब तक मुख्यमंत्री और उनके मंत्री इस्तीफा नहीं देते हिंसा में मारे गए युवकों का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।आपको बता दें कि जनजातीय संस्था यहां महिलाओं को चुनाव आरक्षण देने का विरोध कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+