'मणिपुर हिंसा के लिए म्यांमार की अशांति जिम्मेदार', अमित शाह का बड़ा बयान

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर मणिपुर मुद्दे पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने मणिपुर हिंसा संबंधी कई जानकारी दी। अमित शाह ने मणिपुर में जातीय संघर्ष के लिए म्यांमार में अशांति को जिम्मेदार ठहराया। मणिपुर विवाद में दोनों पक्षों से बातचीत के माध्यम से अपने विवाद को हल करने का आग्रह किया।

अमित शाह ने संसद को बताया कि म्यांमार में राजनीतिक अस्थिरता ने हजारों शरणार्थियों को खुली सीमा के पार मणिपुर में भागने के लिए प्रेरित किया है। मई से अब तक मणिपुर में 180 से अधिक लोग मारे गए हैं, कई सौ से अधिक घायल हुए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

मणिपुर हिंसा के लिए म्यांमार की आशांति जिम्मेदार: अमित शाह

शाह ने मणिपुर में दो युद्धरत जातीय पक्षों बहुसंख्यक मैतेई और कुकी से शांति वार्ता के लिए मेज पर आने और बातचीत के माध्यम से मुद्दे को हल करने का आग्रह किया। 3 मई से मणिपुर में हिंसा भड़की हुई है।

अमित शाह ने लोकसभा में मणिपुर में हिंसा के कारणों और राज्य में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों पर विस्तृत जानकारी दी। इसके अलावा अमित शाह ने ये भी बताया कि वे मणिपुर सीएम एन बीरेन सिंह को क्यों नहीं बदल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब कोई राज्य का मुख्यमंत्री सहयोग नहीं कर रहा हो तो उसे बदलना पड़ता है। यह सीएम केंद्र के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं।

शाह से पूछा गया कि हिंसा के बावजूद भी सीएम बिरेन सिंह को क्यों नहीं हटाया गया। उन्होंने अपने जवाब में कहा कि बीरेन सिंह पूरी पूरी तरह से सहयोग कर रहे हैं। उन्हें बदलने की जरूरत नहीं है।

बता दें कि मणिपुर में पिछले तीन महीने से हिंसा जारी है। हिंसा खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। अब तक इस हिंसा में 180 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+