CD कांड: मंत्री राजेश मूणत के घर के बाहर जश्न का माहौल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में भूचाल आ गया है। सेक्स सीडी कांड के चलते छत्तीसगढ़ की राजनीति में उछल-पुथल मची हुई है। छत्तीसगढ़ के लोक निर्माण मंत्री राजेश मूणत की कथित सेक्स सीडी मामले की जांच सीबीआई करेगी। रमन सिंह सरकार ने कैबिनेट की बैठक में इस फैसले पर मुहर लगी दी।

 Vinod Verma's relations with Bhupesh Baghel must be made public:Chhattisgarh Minister Rajesh Munat on CD Row

इस फैसले के बाद राजेश मूणत के घर के बाहर जश्न का माहौल है। उनके समर्थकों ने उनके घर के बाहर पटाखे लगाकर खुशी जताई। वहीं राजेश मूणत ने कहा कि घटिया सोच की राजनीति न बीजेपी में करते हैं, न करेंगे। उन्होंने कहा कि यह करने के बजाए हम राजनीति से सन्यास लेना उचित समझते हैं।

राजेश मूणत ने विनोद वर्मा के भूपेश बघेल के बीच संबंधों को लेकर कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रमुख भूपेश बघेल और पत्रकार विनोद वर्मा के बीच के संबंध सार्वजनिक किए जाने चाहिए। उन्होंने एक बार फिर से सेक्स सीडी को फेक बताते हुए कहा कि कल ही यह कह चुका हूं और आगे भी यही कहूंगा कि सीडी 100 प्रतिशत फर्जी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+