पापा विनोद खन्ना की राह पर बेटा साक्षी, बनने चला संन्यासी!
मुंबई। बॉलीवुड के सुपरस्टार और मशहूर राजनेता विनोद खन्ना हिंदी सिनेमा के महान कलाकारों में से एक रहे हैं, फिल्मी कैनवस के क्लासिक स्टार के रूप में गिने जाने वाले विनोद खन्ना भले ही आज हमारे बीच में नहीं हैं लेकिन अपनी खूबसूरत फिल्मों के जरिए वो लोगों के जेहन में जिंदा हैं, बता दें कि विनोद खन्ना जब अपने करियर की ऊंचाईयों पर थे तभी उन्होंने अचानक से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था और वो आध्यात्मिक गुरू ओशो की शरण में चले गए थे।

संन्यास लेने जा रहे हैं विनोद खन्ना का बेटा साक्षी?
उन्होंने उस वक्त अपना करियर ही नहीं बल्कि अपना परिवार, जिसमें एक बीवी और दो बेटे थे, को भी छोड़ दिया था और आचार्य रजनीश (ओशो) का आश्रम ज्वाइन कर लिया था, हालांकि पांच साल बाद उन्होंने बॉलीवुड में वापसी की थी लेकिन अब उनके नक्शे कदम पर उनका छोटा बेटा साक्षी खन्ना चल पड़ा है, ऐसी खबर है कि साक्षी ने ओशो इंटरनेशनल ज्वॉइन कर लिया है, हालांकि इस बारे में अभी खन्ना परिवार की ओर से कोई बयान नहीं आया है लेकिन मीडिया में ऐसी खबरें प्रसारित हो रही हैं कि विनोद खन्ना के सबसे छोटे बेटे साक्षी ने आध्यात्म की राह पकड़ ली है।
विनोद खन्ना की दूसरी पत्नी के बेटे हैं साक्षी
मालूम हो कि साक्षी खन्ना, एक्टर विनोद खन्ना की दूसरी पत्नी कविता खन्ना के बेटे हैं, विनोद खन्ना ने साल 1990 में उद्योगपति सरायू दफ्तरे की बेटी कविता से शादी की थी, साक्षी की एक बहन भी है और उनका नाम श्रद्धा खन्ना है, साक्षी का जन्म 12 मई, 1991 को हुआ था।

विनोद खन्ना ने ज्वाइन किया था रजनीश का आश्रम
दरअसल ऐसा कहा जाता है कि विनोद खन्ना ने जब रजनीश का आश्रम ज्वाइन किया था, वो उस वक्त अपनी मां की मौत से बहुत ज्यादा परेशान थे, उनका जीवन से मोहभंग हो गया था, उन्हें शांति की तलाश थी जो कि उन्हें अमेरिका में ओशो के आश्रम में जाकर मिली थी, ओशो ने उन्हें 'स्वामी विनोद भारती' नाम दिया था।
पांच साल बाद बहुत कुछ बदल गया
लेकिन पांच साल बाद विनोद जब फिर से अपनी दुनिया में वापस आए तो काफी कुछ बदल चुका था, उनकी पहली पत्नी गीतांजलि से उनका तलाक हो गया था, इस शादी से उनको दो बेटे अक्षय खन्ना और राहुल खन्ना, दोनों ही फिल्मी दुनिया का जाना पहचाना नाम है।
विवादों में रहा है साक्षी खन्ना का नाम
जबकि साक्षी खन्ना और श्रद्धा दोनों ही लाइम लाइट से दूर ही रहते हैं, हालांकि इससे पहले साक्षी खन्ना का नाम जब भी सुर्खियों में आया, वो विवादों में ही रहे, साक्षी पहली बार न्यूज हेडलाइन तब बने थे, जब साल 2011 में उन्हें एक रेव पार्टी से पुलिस ने गिरफ्तार किया था, उसके बाद वो ड्रामा क्वीन पूनम पांडे के साथ अफेयर को लेकर भी चर्चा में रहे, दोनों को अक्सर साथ-साथ पार्टी में देखा जाता था, हालांकि दोनों में से किसी ने भी एक -दूसरे से अफेयर की पुष्टि नहीं की।
इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहते हैं साक्षी
इसके बाद अब वो संन्यास की खबरों की वजह से सुर्खियां बने हैं, वैसे साक्षी इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहते हैं, साक्षी को पार्टीज और फोटोग्राफी का काफी शौक हैं, फोटो से अंदाजा होता है कि साक्षी काफी बिंदास जीवन जीते हैं।
-
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 8: 'धुरंधर 2' ने राम नवमी पर मचाई धूम, 8वें दिन कर ली छप्पड़फाड़ कमाई -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
Ramayan: रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बड़ी खबर, हनुमान जयंती 2026 पर होगा 'राम' का ग्रैंड रिवील -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल -
Harry Potter Web Series Teaser: हैरी पॉटर की जादुई दुनिया की हो रही वापसी, टीजर रिलीज होते ही मची धूम












Click it and Unblock the Notifications