PM मोदी के खिलाफ बीजेपी नेता विनय कटियार का बड़ा बयान, कहा- सच हो सकती है लालू की बात
आरजेडी प्रमुख ने सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले का स्वागत किया था जिसमें बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में बीजेपी नेताओं के खिलाफ दोबारा केस चलाने के लिए कहा गया।
नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद विनय कटियार ने आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के उस बयान के सच होने की आशंका जताई है जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लालकृष्ण आडवाणी के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया था। लालू यादव ने कहा था कि बाबरी मामले में आडवाणी का नाम आने के पीछे मोदी की साजिश है ताकि वो राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर हो जाएं।

क्या ये सवाल मोदी पर है?

'मोदी के कंट्रोल में है सीबीआई'
आरजेडी प्रमुख ने सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले का स्वागत किया था जिसमें बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में बीजेपी नेताओं के खिलाफ दोबारा केस चलाने के लिए कहा गया। लालू ने आरोप लगाया था, 'मामले की जांच कर रही एजेंसी सीबीआई पीएम मोदी के कंट्रोल में है ऐसे में सीबीआई वही करेगी जो सरकार चाहेगी।'

इन नेताओं के खिलाफ चलेगा केस
सीबीआई की याचिका पर सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और उमा भारती पर फिर से केस चलाने की अनुमति दी थी। इन पर 1992 में बाबरी विध्वंस की साजिश रचने और आपराधिक साजिश का आरोप लगा था।

कटियार भी हैं आरोपी
बाबरी विध्वंस मामले में विनय कटियार के खिलाफ भी अब केस चलेगा। उनसे एक न्यूज चैनल ने जब सवाल किया तो उन्होंने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। इस मामले के दो आरोपी आचार्य गिरिराज किशोर और अशोक सिंघल की मौत हो चुकी है।
-
Bengal Election: न्याय की लड़ाई से राजनीति तक—RG Kar पीड़िता की मां अब BJP उम्मीदवार, चुनाव में बड़ा ट्विस्ट -
Jewar Airport Explainer: कितनी लागत से बना? कितनी फ्लाइट्स चलेंगी-कनेक्टिविटी? कितने टर्मिनल?-7 सवालों के जवाब -
Noida Airport: PM मोदी आज करेंगे नोएडा हवाई अड्डे का उद्घाटन, ये रहा मिनट टू मिनट प्लान! किसकी होगी नो एंट्री? -
Jewar Airport: आज खुलेगा एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट! PM के लिए सुरक्षा का अभेद्य किला! कब टेकऑफ होगी फ्लाइट? -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Petrol Price Bangalore: Excise Duty कटौती से बेंगलुरु में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? जान लें ताजा भाव -
फ्रांस में गूंजेगा भारत का नाम! 'एवियन समिट' में शामिल होंगे PM Modi, G7 बैठक में जयशंकर-बैरो की बड़ी बातचीत -
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
Nepal: बालेन बने नेपाल के नए 'शाह', सबसे युवा प्रधानमंत्री का खिताब किया अपने नाम, भारत से भी आई बधाई -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
LPG GAS Crisis Big News: Delhi के लिए खुशखबरी! इन 7 कैटेगरी में बंटा कमर्शियल LPG कोटा 20% से बढ़ाकर 50% हुआ












Click it and Unblock the Notifications