नीतीश कटारा हत्या केस में विकास और विशाल को 25 साल की जेल
नई दिल्ली। नीतीश कटारा हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है। नए फैसले के तहत इस हत्या में विकास यादव और विशाल यादव को 25 साल जेल की सजा सुनाई गई है।

वहीं, सुखदेव पहलवान को भी 20 साल जेल की सजा सुनाई गई है। इससे पहले नीतीश कटारा हत्या मामले में विकास यादव और विशाल यादव को 30 साल जेल की सजा सुनाई गई थी, जिसे अब घटाकर 25 साल कर दिया गया है।
मां ने फैसले पर जताई खुशी
नीतीश कटारा की मां नीलम कटारा ने कहा है कि वह सुप्रीम कोर्ट के फैसले से वह काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि हत्या के दोषियों को कड़ी सजा ही मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर मैं अपने बेटे की हत्या के लिए और 10 सालों की सजा की मांग भी करती हूं तो ये कोई बड़ी बात नहीं है। उन्होंने कहा कि यह हत्या करना कोई सामान्य अपराध नहीं है।
पहले क्या हुई थी सजा
इससे पहले नीतीश कटारा केस में दिल्ली हाई कोर्ट ने विकास और विशाल को हत्या का दोषी पाते हुए 25-25 साल की जेल की सजा सुनाई थी। साथ ही दोनों पर 50-50 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया था। वहीं कोर्ट ने इस मामले में सुखदेव पहलवान को भी उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।
वहीं कोर्ट ने दोनों आरोपियों को सबूत मिटाने का भी दोषी ठहराया था और इसके लिए भी कोर्ट ने उन्हें 5-5 साल की सजा सुनाई थी, जिसके चलते उनकी कुल सजा 30-30 साल हो गई थी।
क्या था मामला
नीतीश कटारा विकास यादव की बहन भारती से प्रेम करता था। जिससे नाराज भारती के भाइयों ने नीतीश कटारा का अपहरण करके उसकी हत्या कर दी थी। मुख्य आरोपी विकास यादव उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता डीपी यादव का बेटा है।
गौरतलब है कि नीतीश कटारा की मां नीलम कटारा और दिल्ली पुलिस ने इसे रेयरेस्ट ऑफ द रेयर क्राइम बताते हुए दोषियों के लिए फांसी की सजा की मांग की थी।












Click it and Unblock the Notifications